फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   outrage in nation over rape but situation remains same

दरिंदगी पर आक्रोश लेकिन हैवानियत ज्यों की त्यों

Mon, 31 Dec 2012 10:28 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 31 Dec 2012 10:28 AM IST
विज्ञापन
outrage in nation over rape but situation remains same

गैंगरेप की शिकार दामिनी ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। युवा आक्रोश सड़क से लेकर रायसीना हिल तक पहुंच गया। कान में तेल डालकर सो रही दिल्ली और केंद्र सरकार भी जाग गई। दामिनी को इंसाफ दिलाने के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी लगातार डटे हुए हैं लेकिन महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले हैवानों पर कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है। पुलिस भी कई जगहों पर सो रही है। रेप और छेड़खानी की घटनाओं पर कोई लगाम नहीं लग रहा है।         

विज्ञापन

 
पत्नी से गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से गैंगरेप किया। पीड़ित महिला की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसकी शादी अब्दुलापुर के युवक से हुई थी। आपसी मतभेद के चलते वह कुछ समय से मायके में ही रह रही है। 25 नंवबर, 2012 को वह मायके में अकेली थी। शाम को उसका पति अपने एक साथी के साथ घर में आया। दोनों ने उसे जोर जबरदस्ती करनी चाही। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और दोनों ने उसके साथ रेप किया। आरोपी उसे धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

 
परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें थाने से टरका दिया। थाने के चक्कर काटते वह थक गई, मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने पति और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी किए। एसओ बिहारीगढ़ नरेश कुमार के बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से सामूहिक दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के चंदवक क्षेत्र में कुछ दबंगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका अपराध इतना भर था कि वह उनसे अपनी मजदूरी मांग ली। पीड़िता उपचार के लिए भी तीन दिन घूमती रही। जिला अस्पताल में उसे इसलिए भर्ती नहीं किया गया कि पुलिस शिकायत के कागजात नहीं थे। पुलिस लिखकर देने को तैयार नहीं थी। 26 दिसंबर को महिला एसपी कार्यालय पहुंची तो पुलिस हरकत में आई। फिर भी कुछ लिखकर नहीं दिया। रविवार को जब पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज की तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला का आरोप है कि गांव के तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। उसे तीन महीने का गर्भ भी था।

बच्ची को बनाया हवस का शिकार

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में 58 साल के एक व्यक्ति ने सात साल की बच्ची को उस समय अपनी हवस का शिकार बना डाला, जब वह शौच करके लौट रही थी। उसका मजदूर पिता घर पर नहीं था। एक दिन बाद शनिवार की शाम वह घर लौटा तो कोतवाली में तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

बच्ची से आटो चालक ने किया दुष्कर्म

हरियाणा के पंचकुला में एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मौलीजागरां निवासी राजू 28 दिसंबर की शाम को आटो से छह वर्षीय बच्ची को अपने साथ बाहर ले गया। कुछ देर बाद उसने सेक्टर-20 के जंगल में बच्ची से दुष्कर्म किया और करीब तीन घंटे बाद उसे घर के बाहर छोड़ दिया। बच्ची ने अपने चाचा को आपबीती सुनाई, लेकिन परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस में इसकी शिकायत नहीं दी। रविवार को पड़ोसियों को भी इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पड़ोसियों ने आटो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।  

इंजीनियरिंग छात्रा से दुराचार, एमएमएस बनाया
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ट्यूशन जा रही इंजीनियरिंग की छात्रा से सहपाठी गगनदीप ने शनिवार को दुराचार किया। छात्रा का आरोप है कि गगनदीप ने उसका एमएमएस भी बनाया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराने के बाद आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। घटना की पुष्टि डीएसपी निर्मल सिंह ने की है। पीड़ित छात्रा दलित परिवार से संबंधित है।  


मुजफ्फरनगर में दो महिलाओं पर तेजाबी हमला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सिरफिरे युवक ने बाजार से घर लौट रहीं दो महिलाओं पर तेजाब फेंक दिया। एक महिला को गम्भीर हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित किया गया है। बताया जाता है कि इस घटना में दो अन्य युवक भी शामिल थे। सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed