फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   out of 100 days job given to 4 days only

सौ दिन रोजगार की गारंटी का दावा, काम दिया सिर्फ चार दिन

Fri, 14 Aug 2015 12:09 PM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
out of 100 days job given to 4 days only

मनरेगा में गरीबों को सौ दिन के रोजगार की गारंटी का दावा तो किया गया लेकिन काम औसतन चार दिन ही दिए गए। सत्तर प्रतिशत गरीब काम से वंचित रहे।

विज्ञापन


देश भर में गरीबों की दशा बदलने के नाम पर सलाना 34 हजार करोड़ रुपये खर्च कर भी गरीबों के बदहाली दूर नहीं की जा सकी। केंद्र सरकार की संस्था नेशनल काउंसिल ऑफ एपलाइड इकॉनोमिक रिसर्च और यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड के सर्वे में यह चौंकाने वाला सच सामने आया है।
विज्ञापन


यह देशभर अपने तरीके का अकेला सबसे बड़ा सर्वे है जिसमें 1503 गांवों के 26 हजार ग्रामीणों से बातचीत कर तथ्य जुटाए गए हैं। सर्वे में जिन गरीबों से 2004-05 में बात की गई थी, उन्हीं से फिर दोबारा बातचीत कर उनकी हालत में आए बदलाव को जानने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनाइटेड नेशनस डेवलपमेंट प्रोग्राम के कंट्री डायरेक्टर, नीति आयोग के सदस्य विवेक देबराय, ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव महापात्रा और अतिरिक्त सचिव अमरजीत सिन्हा आदि वरिष्ठ अधिकारियों को संस्था ने रिपोर्ट सौंप दी है।

सर्वे से खुलासा

out of 100 days job given to 4 days only

सर्वे रिपोर्ट कहती है कि बहुप्रचारित ताम-झाम वाली योजना से अधिकांश गरीबों को कोई फायदा नहीं हुआ है। योजना की शुरुआत में जिन लोगों से बातचीत की गई थी उनमें से सिर्फ 25 प्रतिशत गरीब ही दोबारा सर्वे में मनरेगा में काम करते पाए गए।

ग्रामीण रोजगार पर सतही तौर पर मनरेगा का असर नहीं दिखा। रोजगार के दिनों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं पाई गई। योजना की सबसे अच्छी हालत 2010-11 में रही जब 51 प्रतिशत निर्धारित काम पूरे हुए।

रिपोर्ट कहती है कि एक काम को पूरा किए बगैर नए प्रोजेक्ट शुरू कर दिए गए। नतीजतन दोनों तरह के प्रोजेक्ट अधूरे रहे। देशभर में मनरेगा में तय योजनाओं का 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं किया जा सका।

जरुरतमंदों को काम नहीं दिए गए

out of 100 days job given to 4 days only

गरीबों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि काम की मांग थी लेकिन जरुरतमंदों को काम नहीं दिए गए। प्रबंधन में अनेक खामियां पाईं गईं जिसकी वजह से गरीबों को फायदा नहीं मिल सका।

प्रबंधन की ओर से गरीबों को कहा जाता रहा कि काम उपलब्ध नहीं हैं। 15 से 59 साल के 13 प्रतिशत पुरुषों और 10 प्रतिशत महिलाओं को ही काम मिल सका। मजदूर बाजार को भी योजना प्रभावित नहीं कर पाई।

बिहार और उड़ीसा जैसे गरीब राज्यों में योजना की हालत सबसे खराब पाई गई। जिन्हें काम मिला उनके दिन बदले मनरेगा में जिन लोगों को काम मिला उनकी हालत पहले की तुलना में सुधरी। साहूकारों से कर्ज लेने वाले लोगों का प्रतिशत 48 से घटकर 27 पर आ गया। कम उत्पादक काम करने वालों की आमदनी बढ़ी।

इन समूह में बाल मजदूरी खत्म हुई और बच्चों की पढ़ाई का प्रतिशत बढ़ गया। जिन महिलाओं को काम मिला उनमें से 45 फीसदी की आमदनी पहले शून्य थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed