फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   other face of namdhari on facebook

फेसबुक पर सुखदेव सिंह नामधारी का एक और फेस

Mon, 03 Dec 2012 12:28 PM IST
कुमार भवेश चंद्र/लखनऊ
कुमार भवेश चंद्र/लखनऊ Updated Mon, 03 Dec 2012 12:28 PM IST
विज्ञापन
other face of namdhari on facebook

इस तसवीर में नोटों की गड्डियों के साथ चहक रहा यह आदमी सुखदेव सिंह नामधारी का अंगरक्षक (पीएसओ) सचिन त्यागी है। नोटों और असलहों के बीच सचिन की यह मुस्कान नामधारी और उससे जुड़े लोंगों के पूरे खेल में ताकत और पैसे के गठजोड़ की चुगली करती है। पोंटी चड्ढा और हरदीप सिंह की हत्या के वक्त नामधारी के साथ यह भी मौके पर मौजूद था। मामले की तहकीकात कर रही पुलिस टीम को सचिन पर इन हत्याओं में शामिल होने का शक था और उससे पूछताछ भी हुई।

विज्ञापन


सचिन की यह तसवीर हमें मिली उसके फेसबुक अकाउंट में टाइमलाइन पर। इस तसवीर से भी ज्यादा दिलचस्प है इसके साथ टैग कमेंट्स। सचिन के एक दोस्त ने तसवीर पर कमेंट लिखा है, ‘भाई मुझे नहीं पता मंत्री के साथ इतना टीए-डीए आता है।’ सचिन ने जवाब में लिखा है, ‘कई साल का एक ही साथ ले लिया भाई।’
विज्ञापन


दरअसल, हम सचिन तक पहुंचे नामधारी के जरिए। फेसबुक पर सचिन ही नहीं सुखदेव सिंह नामधारी का भी अकाउंट है और सचिन नामधारी की फ्रेंड्स लिस्ट में शामिल है। नामधारी का अकाउंट 15 अक्टूबर 2010 को बना है और अब तक एक्टिव है। अभी 13 नवंबर को ही नामधारी के फ्रेंड्स लिस्ट में पांच नए नाम जुडे़ हैं और अब इसकी संख्या बढ़कर 616 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामधारी के फ्रेंड्स लिस्ट में पोंटी चड्ढा या हरदीप तो नहीं दिखे पर देश-विदेश और परिवार के कई लोगों के साथ उत्तराखंड की सियासत में सक्रिय भाजपा नेता बच्ची सिंह रावत दिखाई दिए। बच्ची सिंह रावत देश के रक्षा राज्य मंत्री रह चुके हैं।

नामधारी ने फेसबुक पर तमाम नेताओं और महत्वपूर्ण लोगों की तसवीरें डाली हैं, जिनके साथ वह मिला। मुरली मनोहर जोशी, संघ नेता सुदर्शन, सुब्रह्मण्यम स्वामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, दिवंगत नेता सुरजीत सिंह बरनाला इनमें प्रमुख हैं।

इन्हीं तसवीरों में एक तसवीर पोंटी के साथ भी है। इसमें नामधारी के साथ पोंटी और उसका बेटा मोंटी भी है। नामधारी ने 16 अक्टूबर 2010 को पोस्ट की गई इस तसवीर के परिचय में लिखा है, ‘अफ्रीका में मिस्टर पोंटी चड्ढ़ा जी।’ गौरतलब है कि हत्या की तफ्तीश में यह बात भी निकल कर आ रही है कि पोंटी ने नामधारी के नाम पर दक्षिण अफ्रीका में काफी बड़ी जमीन खरीदी है।

बेटे बाप से बढ़कर
नामधारी के फेसबुक अकाउंट पर उसके नेटवर्क की झलक तो मिलती ही है, उसके बेटे सुरिंदर सिंह के फेसबुक अकाउंट उसके आगे की कहानी भी है। सुरिंदर सिंह ने अपने परिचय में खुद को एक कंपनी बीबीएसबी स्टोन क्रशर प्राइवेट लिमिटेड, बाजपुर से जुड़ा बताया है। उसके फेसबुक अकाउंट पर कवर के रूप में एक आलीशान किलानुमा भवन की तसवीर है। इतना ही नहीं वह उस भवन के सामने भी खड़ा दिखता है। तसवीर से पता नहीं लगता कि नामधारी पुत्र की यह इमारत है कहां।


सुरिंदर के टाइमलाइन पर 7 नवंबर 2011 को खींची गई नामधारी के साथ उसकी अपनी तसवीर भी है। यह तसवीर गेटवे ऑफ इंडिया पर खींची गई है। इसके अलावा एक तसवीर में वह हेलीकॉप्टर के साथ खड़ा नजर आता है। सुरिंदर ने लिखा है कि न्यू सेशना नाम का यह हेलीकॉप्टर फोर सीटर है। यह एक रहस्य है कि यह हेलीकॉप्टर का स्वामी खुद है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed