फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   osama bin laden was inspired by mahatma gandhi

तब लादेन ने कहा था, महात्मा गांधी से प्रेरणा लो

Tue, 18 Aug 2015 11:50 AM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
osama bin laden was inspired by mahatma gandhi

अल कायदा के पूर्व सरगना ओसामा बिन लादेन ने 1993 में अपने एक भाषण में शांतिदूत महात्मा गांधी का जिक्र किया था। अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए लादेन ने अमेरिकी सामानों का बहिष्कार करने और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बापू के संघर्ष से प्रेरणा लेने को भी प्रोत्साहित किया था। लादेन के ऑडियो टेप से यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


एक टेप में ओसामा कहता है, ‘ग्रेट ब्रिटेन के बारे में जरा सोचिए। एक ऐसा बड़ा साम्राज्य जिसके बारे में कहा जाता है कि सूरज कभी अस्त नहीं होता था। उस ब्रिटेन को भी भारत छोड़ने को मजबूर होना पड़ा जब महात्मा गांधी ने उनके सामानों का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी। हमें भी आज अमेरिका के साथ ऐसा ही करना चाहिए।’

विज्ञापन

ओसामा समेत 200 से ज्यादा वक्ताओं के बयान दर्ज

osama bin laden was inspired by mahatma gandhi

अफगानिस्तान में 2001 में अमेरिकी सेनाओं के धावा बोलने के बाद ओसामा बिन लादेन को कंधार छोड़ने को मजबूर होना पड़ा, जहां वह 1997 से रह रहा था। कई परिसरों को फौरन खाली कर दिया गया था।

उनमें से एक तालिबान के विदेश मंत्रालय के ठीक दूसरी तरफ था, जहां से 1500 कैसेट्स बरामद किए गए। कई हाथों से होकर ये कैसेट्स मैसाचुसेट्स स्थित विलियम्स कॉलेज तक पहुंचे और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के अरब साहित्य एवं संस्कृति के विशेषज्ञ फ्लैग मिलर को इसे जांचने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

एक दशक से ज्यादा समय तक इस पर काम करने के बाद अपने नतीजों को लेकर मिलर ने एक किताब लिखी है। यह टेप 1960 के दशक से लेकर 2001 तक के बीच का है। इसमें ओसामा समेत 200 से ज्यादा वक्ताओं के बयान दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed