{"_id":"f2867576-e869-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"osama-bin-laden-was-caught-by-traffic-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब कार तेज चलाते पकड़ा गया ओसामा बिन लादेन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जब कार तेज चलाते पकड़ा गया ओसामा बिन लादेन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 25 Jun 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
पूरी दुनिया में मोस्ट वांटेड रहे जिस ओसामा बिन लादेन को ढूंढने के लिए अमेरिका ने जमीन आसमान एक कर दिया था उसे पाकिस्तान की ट्रैफिक पुलिस ने ही पकड़ लिया था।
विज्ञापन
ओसामा को पकड़ने में अमेरिका को लगभग एक दशक का समय लगा लेकिन आठ साल पहले ही पाकिस्तान में ट्रैफिक पुलिसवाले ने ओसामा की कार को रोका था। हांलाकि तब भी वह बच निकला था।
विज्ञापन
न्यूज वेबसाइट अल जजीरा को लीक हुई एबटाबाद आयोग की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
अमेरिका के लादेन को मारने के बाद इस मामले की जांच के लिए पाकिस्तान में एबटाबाद आयोग का गठन किया गया था। आयोग की लीक हुई रिपोर्ट में ही ओसामा के पाकिस्तान में ही बचकर रहने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया गया है कि आसोमा बिन लादेन लगभग एक दशक तक खुफिया एजेंसियों की नजर से बचकर पाकिस्तान में ही रहा था। वह बाहर भी आता जाता था लेकिन कभी पकड़ा नहीं जा सका।
इसी रिपोर्ट में ही आसोमा के ट्रैफिक पुलिस के पकड़े जाने की बात कही गई है। यह जानकारी लादेन के विश्वसनीय बॉडीगार्ड इब्राहिम-अल-कुवैत की पत्नी मरियम के हवाले से दी गई है।
मरियम के बयान के अनुसार ओसामा अपने दोनों बॉडीगार्ड के साथ अक्सर बाहर जाया करता था। ऐसे ही एक दिन तेज कार चलाने के कारण उसे ट्रैफिक पुलिसवालों ने रोक लिया था लेकिन इब्राहिम ने जल्दी ही सारा मामला संभाल लिया था।
पुलिसवाले ओसामा को पहचान नहीं पाए या उन्होंने इसके पैसे लिए इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।