{"_id":"caca1c72-e800-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"osama-bin-laden-soul-inserted-digvijay-singh-body-says-mukhtar-abbas-naqvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दिग्विजय के शरीर में घुसी है लादेन की आत्मा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'दिग्विजय के शरीर में घुसी है लादेन की आत्मा'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोधगया में हुए सीरियल बम धमाकों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के अनर्गल बयानों को भाजपा ने सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन
भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि दिग्विजय सिंह के शरीर में ओसामा बिन लादेन की आत्मा घुस गई है, इसलिए वे इस तरह के अनर्गल बयान देते रहते हैं। कांग्रेस को झाड़फूंक करके उनके शरीर को लादेन की आत्मा से मुक्ति दिलानी चाहिए।
भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही कांग्रेस को अपने मकसद में सफल नहीं होने देगी। आगामी लोकसभा चुनाव में विकास और सुशासन ही उसका मुख्य चुनावी मुद्दा होगा। कांग्रेस को इस मुद्दे पर जवाबदेही के लिए मजबूर किया जाएगा।
विज्ञापन
बोधगया धमाके कहीं मोदी ने तो नहीं कराएः दिग्विजय
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को अप्रत्यक्ष तौर पर सिरफिरा बताते हुए भाजपा महासचिव अनंत कुमार ने कहा कि पार्टी इस तरह के सिरफिरे बयानों को खारिज करती है।
विज्ञापन
बहरहाल, भाजपा ने दिग्विजय के विवादित बयानों को ज्यादा तवज्जो देने की बजाए कांग्रेस को भ्रष्टाचार, घोटाले, महंगाई, कुशासन जैसे मुद्दों पर घेरने के अभियान को तेज करने का फैसला किया है।
अनंत कुमार ने कहा कि भाजपा किसी भी सूरत में कांग्रेस की मुद्दों को भटकाने की रणनीति के झांसे में नहीं आएगी। आगामी चुनाव में पार्टी का मुद्दा विकास और सुशासन होगा।
दरअसल, भाजपा का मानना है कि कांग्रेस जानबूझकर ऐसे विवादित मुद्दों को उछाल रही है, जिससे आम आदमी से जुड़े विषयों से सभी का ध्यान हट जाए। इसलिए भाजपा ने ऐसे मुद्दों तो तूल नहीं देने का फैसला किया है।
अनंत कुमार ने कहा कि कांग्रेस संसद का मानसून सत्र बुलाने से भी डर रही है और इसलिए अभी तक सत्र बुलाने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की है।