फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Osama Bin Laden Death - Big Revelation on Al Queda Chief's Death in Leon Panetta Book

लादेन की मौत को लेकर बड़ा खुलासा

Wed, 08 Oct 2014 01:46 PM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
Osama Bin Laden Death - Big Revelation on Al Queda Chief's Death in Leon Panetta Book

पाकिस्तान के एबटाबाद स्थित परिसर में विशेष अमेरिकी बलों द्वारा मार गिराए जाने के बाद अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के शव को जिस काले रंग के बैग में भरकर डुबाया गया था, उसमें 300 पाउंड (136 किलो) वजनी लोहे की जंजीरें भी रखी गईं थी, ताकी आतंकी सरगना का शव पूरी तरह से डूब जाए।

विज्ञापन


सीआईए के पूर्व निदेशक और अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री लियोन पनेटा ने अपनी ताजा किताब में इस बात का खुलासा किया है। पनेटा ने लिखा है कि दुनिया के सबसे वांछित आतंकी को मार गिराने के बाद तयशुदा तरीके से उसके शव को समुद्र में दफनाने के लिए विमानवाहक पोत यूएसएस कार्ल विंसल तक ले जाया गया।
विज्ञापन


पेनेटा की किताब मंगलवार को ही बाजार में पहुंची है। इसका नाम ‘वर्दी फाइट्स: ए मेमोइर ऑफ लीडरशिप इन वार एंड पीस’ है। पनेटा ने लिखा कि बिन लादेन के शव को काले रंग के भारी बक्से में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही 300 पाउंड की लोहे की जंजीरों को उसके भीतर डाला गया, जिससे शव पूरी तरह से डूब जाए। जगह की जानकारी दिए बिना पनेटा ने लिखा है कि बैग में रखे शव को जहाज पर एक सफेद मेज रखा गया। इसके बाद शव को समुद्र में छोड़ दिया गया। यह बहुत भारी था। मेज भी गिर गई। जैसे ही शव डूबा मेज सतह पर आ गई।

कयानी ने लादेन की मौत की घोषणा करने को कहा था

Osama Bin Laden Death - Big Revelation on Al Queda Chief's Death in Leon Panetta Book

कयानी ने अपनी किताब में लादेन की मौत की घोषणा किए जाने की परिस्थितियों की भी जानकारी दी है। पनेटा के मुताबिक, पाकिस्तान के उस वक्त के सेना प्रमुख परवेज अशफाक कयानी ने अमेरिका से लादेन की मौत की घोषणा करने को कहा था।

अमेरिकी सेना प्रमुख एडमिरल माइक मुलेन ने एबटाबाद में अमेरिकी सील कमांडो के हमले और लादने के मारे जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद ही कयानी ने मुल्लेन से कहा था कि अमेरिका को इस खबर की जानकारी दुनिया का देनी चाहिए।

किताब के मुताबिक, मुलेन ने कयानी को एबटाबाद में रेड की जानकारी दी तो पाक सेना प्रमुख ने कहा कि लादेन को गिरफ्तार करना बेहतर होगा।

मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था अंतिम संस्कार

Osama Bin Laden Death - Big Revelation on Al Queda Chief's Death in Leon Panetta Book

लादेन का अंतिम संस्कार मुस्लिम परंपरा के मुताबिक किया गया। शव को सफेद कफन में लपेटा गया, अरबी में आखिरी दुआ की गई और फिर उसे एक भारी काले बैग में रखा गया।

उत्तरी अरब सागर में तैनात यूएसएस कार्ल विंसन विमानवाहक पोत की यह तस्वीर ओसामा बिन लादेन के शव को समुद्र में दफन किए जाने से दो हफ्ते पहले की है।

एबटाबाद में लादेन को मार गिराने के बाद शव को हेलीकॉप्टर से इस जहाज पर लाया गया और 24 घंटे के भीतर दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी समंदर में सदा के लिए दफन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed