फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Osama bin Laden feared his wife tooth held a tracking device

ओसामा को पत्नी के दांतों से क्यों लगता था डर!

Wed, 02 Mar 2016 07:26 PM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
Osama bin Laden feared his wife tooth held a tracking device

दुनिया के खूंखार आंतकी ओसामा बिन लादेन से भले ही पूरी दुनिया खौफजदा थी, लेकिन ओसामा को हर बार खुद अपनी पत्नी के दातो से डर सताता रहता था।

विज्ञापन


आतंकी संगठन अल-कायदा के प्रमुख ओसामा बिन लादेन के बारे में एक और खुलासा हुआ है। मारे जाने से पहले ओसामा को इस बात का डर सता रहा था कि उसके पत्नी के दांतों में एक खास डिवाइस लगाई गई है जिससे उसको आसानी से ट्रेक किया जा सकता है।
विज्ञापन


उसे इस बात की जानकारी थी कि किसी ईरानी डेंटिस्ट ने उसकी पत्नी के दातो में यह डिवाइस लगाई है। ओसामा को मार गिराने के बाद अमेरिकी सेना ने वर्ष 2011 में जो दस्तावजे लादेन के कब्जे से जब्त किए थे उन दस्तावेजों से इस बात का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेजों से पता चला है कि ओसामा ने अबू अब्दुल्ला को एक खत लिखा था जिसमें उसने पत्नी के दांत में ट्रेकिंग डिवाइस लगी होने की जानकारी दी थी।

ओसामा ने साथियों को चेताया था

Osama bin Laden feared his wife tooth held a tracking device

ओसामा ने खत में लिखा था कि ट्रेकिंग डिवाइस चिप का साइज सेवईं के आकार के जितना चौड़ा और गेंहूं के दाने जितना लंबा होता है। ओसामा के कब्जे से मिले कुछ और दस्तावेजों को अमेरिकी सेना ने मंगलवार को जारी किया जिसमें इस बात का खुलासा हुआ।

हालांकि अमेरिकी सेना ने ओसामा के कब्जे से मिले कुछ दस्तावेजों को सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन अभी तक जो भी दस्तावेज अमेरिकी सेना ने सार्वजनिक किए उनसे इस बात का साफ तौर पर पता चलता है कि लादेन को मारे जाने से पहले कई बार पकड़े जाने का डर सताता रहता था।

दस्तावेजों से मिले खत में ओसामा ने अपने साथियों को एक खत लिखकर चेतावनी दी थी कि फिरौती के लिए इस्तेमाल होने वाले सूटकेस में ट्रैकिंग डिवाइस हो सकती है।

एक और अज्ञात खत और अल-कायदा को सताने लगा था डर

Osama bin Laden feared his wife tooth held a tracking device

वहीं खत में कतर से अफगानिस्तान के नक्‍शे और जीपीएस डिवाइस के साथ आने वाले कुछ लोगों का जिक्र किया गया। बताया गया है कि उन लोगों के साथ कतर का एक राजदूत भी उनके साथ था, जो कि तीन दिन के भीतर ही वापस चला गया। उसने खुद को डायबीटीज बीमारी का शिकार बताया था।

उस व्यक्‍ति के अचानक चले जाने पर अल-कायदा के लोगों का शक और गहरा गया था, और उन्हे पकड़े जाने का डर सताने लगा था। हालांकि लादेन को खत किसने लिखा था इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed