फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   orphan child found in train

बेरहम मां ने ट्रेन में छोड़ा, 50 मांएं गोद लेने को तैयार

Tue, 29 Sep 2015 11:49 AM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
orphan child found in train

अपनी सगी निर्मोही मां ने तो चंद दिनों पहले जन्मी अपने कलेजे के टुकड़े को थैले में बंद करके जमाने के हवाले छोड़ दिया था, लेकिन पचास मांएं उसी को अपनाने की ललक लिए आगे आईं।

विज्ञापन


हर कोई मासूम के सिर पर ममता का आंचल ओढ़ाना चाहता है। हर किसी की चाहत है कि बच्ची उनकी गोद में खेले। फिलहाल मासूम महिला अस्पताल के न्यू बॉर्न केयर यूनिट में भर्ती है। बनारस अहमदाबाद एक्सप्रेस (19408) में शनिवार की रात एक बच्ची मिली थी।
विज्ञापन


बच्ची को थैले में बंदकर एस-2 कोच के बर्थ नंबर पर तीन पर अपने छोड़ गए थे। जानकारी होने पर टीटीई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसपर उसे मुरादाबाद में उतार कर महिला अस्पताल के सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनबीसीयू) में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएनबीसीयू स्टाफ पुष्पा यादव ने बताया कि बच्ची की सेहत पहले से बेहतर है। उसे लेने के लिए दूर दराज से दंपति पहुंच रहे हैं। हर कोई उसे अपना चाह रहा है।

सालभर पहले भी आई थी एक बच्ची

orphan child found in train

श्रद्धा शर्मा, कोआर्डिनेटर चाइल्ड लाइन ने बताया कि चाइल्ड लाइन ने बच्ची को अपने केयर टेकिंग में ले लिया है। रोजाना उसकी मानीटरिंग की जा रही है। सीडब्ल्यूसी को पेपर भेज दिया गया है। फिलहाल बच्ची तीन चार दिन एसएनबीसीयू में ही रहेगी।

करीब साल पहले संभल जिले के बहजोई के पुरा गांव में गोबर के ढेर पर गांव के रामनिवास को एक नवजात मिला था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। जहां सर्जरी के बाद उसे एसएनबीसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

बाद में इंफेक्शन होने पर दिल्ली में भी इलाज कराया गया। करीब चार महीने एसएनबीसीयू में रखने के बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन ने रामनिवास को ही सौंप दिया। फिलहाल ये बच्ची अभी उसी के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed