फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   OROP: Former paramilitary personnel will begin movement

ओआरओपी: अर्धसैनिक बलों के पूर्व कर्मी भी शुरू करेंगे आंदोलन

Mon, 02 Nov 2015 02:57 AM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 02:57 AM IST
विज्ञापन
OROP: Former paramilitary personnel will begin movement

 सेना की वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी होने के बाद अब अर्धसैनिक बलों के पूर्व कर्मी भी इसके लिए अपनी आवाज सोमवार से बुलंद करेंगे। वन रैंक वन पेंशन व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर अर्धसैनिक बलों के पूर्व कर्मी राजधानी में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठेंगे।

विज्ञापन


सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी के पूर्व कर्मियाें का संघ एक दशक पुरानी अपनी मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए एकजुट हो गया है। ऑल इंडिया सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेस एंड एक्स-सर्विसमेन वेल्फयर एसोसिएशन के महासचिव पीएस नायर ने बताया कि उन लोगों की मुख्य मांग सेना की तर्ज पर वन रैंक वन पेंशन की है, इसके साथ ही पेंशन स्कीम सहित अन्य मांगें भी हैं।
विज्ञापन

सरकार को भेजा मेमोरेंडम

OROP: Former paramilitary personnel will begin movement

उन्होंने बताया कि इसके लिए सोमवार को जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे से धरना शुरू हो जाएगा। नायर ने बताया कि उनका संघ सरकार को पहले ही इसके लिए मेमोरेंडम भेज चुका है लेकिन अब तक उसका कोई जवाब नहीं मिला। अर्धसैनिकों की पीड़ा बताते हुए उन्होंने कहा कि बिना अर्धसैनिक बलों के देश के लोग शांति से नहीं सो सकता।

गौरतलब है इससे पहले सेना के सेवानिवृत्त सैनिक और अधिकारी वन रैंक वन पेंशन के लिए आंदोलन चला चुके हैं। भारत सरकार लगभग उनके मांगो को मान भी चुकी है और जल्द ही इसका पूर्ण ऐलान भी होने वाला है। सरकार को इस बात की पहले से ही आशंका थी की सेना के बाद अर्धसैनिक बल भी इस तरह की मांग जरूर उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed