{"_id":"30e03dae02ffd7e52a0355a25783b90c","slug":"ordinance-rahul-gandhi-manmohan-singh-meeting-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यादेशः PM-राहुल की मुलाकात हुई, क्या बात हुई? ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अध्यादेशः PM-राहुल की मुलाकात हुई, क्या बात हुई?
अमर उजाला दिल्ली
Updated Wed, 02 Oct 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दागी सांसदों पर लाए गए अध्यादेश पर मचे बवाल को लेकर आज सवेरे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच मुलाकात हुई। दोनों ने करीब 25 मिनट बातचीत की।
विज्ञापन
इस बैठक में राहुल ने प्रधानमंत्री से कहा कि उन्होंने कुछ और नहीं, बल्कि जनता की भावना का इजहार किया। उन्होंने कहा, "मेरा मकसद प्रधानमंत्री का अपमान करना कतई नहीं था और मैं उनके नेतृत्व का पूरा सम्मान करता हूं।"
विज्ञापन
राहुल ने कहा, "मेरा मकसद जनता की बात पहुंचाना था और अंतिम फैसला कैबिनेट को करना है।" राहुल ने कथित तौर पर सिंह से यह भी कहा कि खुद राष्ट्रपति को भी इस अध्यादेश पर ऐतराज है।
विज्ञापन
अध्यादेश को बताया था बकवास
राहुल गांधी ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि यह अध्यादेश बकवास है और इसे कूड़े के डिब्बे में फेंक दिया जाना चाहिए।
इसके बाद इस अध्यादेश को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। कल अमेरिका से लौटते वक्त मनमोहन सिंह ने कहा था कि वह इस्तीफा नहीं देने जा रहे और लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है।
सिंह ने कहा था कि अध्यादेश के सिलसिले में उन्हें राहुल का पत्र मिला है और वह देश लौटकर उनसे मुलाकात करेंगे। बुधवार सवेरे दोनों मिले।
इस बैठक के बाद अध्यादेश पर कांग्रेस कोर कमेटी की भी मीटिंग होनी है। राहुल से हुई बातचीत को प्रधानमंत्री इस बैठक में रख सकते हैं। इसमें सोनिया गांधी और कुछ केंद्रीय मंत्री हिस्सा लेंगे।
दोपहर के वक्त प्रधानमंत्री के राष्ट्रपति से मिलने की भी उम्मीद है। यह अध्यादेश राष्ट्रपति के पास ही है। बुधवार शाम कैबिनेट की बैठक होनी है, जिसमें इस अध्यादेश पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल के विरोध जताने के बाद इसे वापस लेने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।