{"_id":"54482dc0-4939-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"orders-for-hiking-pension-of-ex-servicemen-next-month-says-antony","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले माह से बढ़ेगी पूर्व सैनिकों की पेंशन: एंटनी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अगले माह से बढ़ेगी पूर्व सैनिकों की पेंशन: एंटनी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 18 Dec 2012 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने मंगलवार को कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की वार्षिक पेंशन वृद्धि संबंधी आदेश अगले महीने जारी कर दिया जाएगा। 2300 करोड़ रुपये पेंशन वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट मंजूरी दे चुका है।
विज्ञापन
अपने मंत्रालय से संबंधित परामर्शदात्री समिति की बैठक में रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले चार सालों में यह तीसरा अवसर है जब सरकार ने पूर्व सैनिकों के लिए सेवानिवृत्त के बाद मिलने वाले लाभ में इजाफा किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के वेतन, पेंशन बढ़ोतरी और अन्य फायदों के लिए 2300 करोड़ रुपये सालाना बजट की कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
इस संबंध में आदेश अगले महीने जारी कर दिया जाएगा। पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य लाभ के लिए मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में एंटनी ने कहा कि सरकार डिलीवरी तंत्र के विस्तार और प्रक्रियाओं को आसान बनाने की कोशिश कर रही है ताकि पूर्व सैनिकों को बिना किसी अड़चन के जरूरी मेडिकल सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के तहत 227 पॉलीक्लीनिक को सरकार की मंजूरी मिल गई है। 2010 में 199 पॉलीक्लीनिक को सरकार ने मंजूरी दी थी जिसमें से 99 पॉलीक्लीनिक काम भी करने लगे हैं जबकि 100 अन्य पॉलीक्लीनिक संचालन की विभिन्न चरणों में हैं।