{"_id":"eec22af8-2aa4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"order-to-register-case-against-digvijay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिग्विजय समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश
उज्जैन (मध्यप्रदेश)/एजेंसी
Updated Sat, 10 Nov 2012 01:07 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के कार्यकर्ताओं से मारपीट करने के मामले में स्थानीय अदालत ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
करीब छह महीने पहले दिग्विजय को उज्जैन में एक रैली के दौरान बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे। उज्जैन से सांसद दिग्विजय सिंह समेत अन्य कांग्रेसी प्रेमचंद गुड्डू, हेमंत चौहान, दिलीप सिंह, महेश परमार और अन्यों पर आरोप है कि उन्होंने इन कार्यकर्ताओं का पीछा किया और पिटाई की।
विज्ञापन
बीजेवाईएम ने उस समय स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया था। इसके बाद उन्होंने स्थानीय कोर्ट की शरण ली। याचिका पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला न्यायाधीश दिपेश तिवारी ने पुलिस को भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 326 और 324 के तहत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन