{"_id":"7f1dde8d7eb90108828af3890bb76fe0","slug":"order-issue-to-government-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टिंग का असर: तय समय में करना होगा काम ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
स्टिंग का असर: तय समय में करना होगा काम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 08 Jan 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कापसहेड़ा में पटवारी के स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद राजस्व विभाग ने अपने सभी अधिकारियों को आवेदनों पर तय समय में काम करने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विभाग ने कहा है कि अधिकारी तय समय में काम करें और किसी वजह से अगर काम नहीं हुआ है तो उसका कारण बताएं। यही नहीं, उपायुक्त कार्यालयों में आवेदकों की मदद के लिए हेल्प डेस्क खोलने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में राजस्व विभाग के कुल 11 जिले हैं। इसका काम 9 जिला उपायुक्त कार्यालयों से होता है।
विभाग के अंतर्गत संपत्ति पंजीकरण से लेकर शादी पंजीकरण, जाति, आय और विकलांगता समेत अन्य प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। यह इकलौता विभाग है, जहां सिटीजन चार्टर लागू है।
विज्ञापन
यानी सभी कार्यों को आवेदन के बाद तय समय में पूरा करना है। इसमें शादी पंजीकरण के लिए 7 दिन तो अन्य प्रमाण पत्रों के लिए 10 दिन से एक माह तक का समय तय है।
यही नहीं, स्टेटस जानने के लिए विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विस लेवल एग्रीमेंट (ई-एसएलए) भी लागू की है। यानी आवेदन के बाद आपका स्टेटस क्या है, यह ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।
स्टिंग में फंसने के बाद विभाग की नींद अब टूटी है और अपने जिला उपायुक्त कार्यालयों को निर्देश जारी कार्यप्रणाली में सुधार लाने को कहा है।