फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   opposition targets on Modi Cabinet expansion.

कैबिनेट में विवादित चेहरे, घिरी मोदी सरकार

Tue, 11 Nov 2014 01:36 PM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
opposition targets on Modi Cabinet expansion.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार के बाद विरोधी दलों के निशाने पर आ गए हैं। कुछ विवादित चेहरों और कुछ के मंत्रालय बदले जाने को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री और एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम की कथनी और करनी में अंतर है।

विज्ञापन


साथ ही विपक्ष ने उन पर दागियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। वहीं प्रधानमंत्री के बचाव में उतरे वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने वाईएस चौधरी, रामशंकर कठेरिया और गिरिराज सिंह को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस का आरोप है कि संसद को दागियों से मुक्त कराने की बात करने वाले पीएम मोदी अपने मंत्रिमंडल को ही दागियों से मुक्त नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा है कि मोदी मंत्रिमंडल में पहले से ही दागी मंत्रियों की संख्या तेरह है। अब नए दागियों को सरकार में शामिल कर इनकी संख्या और बढ़ गई है।

चौधरी, कठेरिया और गिरिराज के मामलों को उठाते हुए कांग्रेस ने पीएम मोदी से देश के सामने सच्चाई रखने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने जेपी नड्डा को मंत्रिमंडल में शामिल कर स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने को एम्स के सीवीओ संजीव चतुर्वेदी को पद से हटवाने का उपहार करार दिया है।

विपक्ष के सवाल, सरकार का जवाब

opposition targets on Modi Cabinet expansion.
क्या हैं कांग्रेस के आरोप?
माकन ने सेंट्रल बैंक एंपलॉइज यूनियन और ऑल इंडिया सेंट्रल बैंक एंपलॉइज यूनियन के एक ज्ञापन का हवाला देते हुए टीडीपी सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री वाईएस चौधरी पर आरोप लगाया कि उनकी कंपनी सूजाना टावर्स ने सेंट्रल बैंक का 300 करोड़ से ज्यादा रुपया अभी तक नहीं चुकाया है। साथ ही कठेरिया पर कई मामले दर्ज होने और गिरिराज सिंह पर पिछले वर्ष पटना स्थित आवास में हुई चोरी से बरामद मोटी रकम के विवाद का सवाल उठाया।

कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद : जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार करार देते हुए तीनों मंत्रियों का बचाव किया है। सरकार के बचाव की कमान संभालते हुए जेटली ने कहा कि सरकार के मंत्रियों पर कांग्रेस की तरफ से उठाए जा रहे सवाल बेबुनियाद हैं।

उन्होंने कहा कि चौधरी ने कोई अपराध नहीं किया है। कठेरिया पर लगे आरोपों को उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की कारगुजारी करार दिया है। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भाजपा नेताओं पर फर्जी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई भाजपा नेता नहीं है जिस पर राज्य सरकार ने कोई केस नहीं लगाया हो। गिरिराज सिंह पर लग रहे आरोपों पर जेटली ने कहा कि बिहार सरकार उनके मामले की जांच करा सकती है।

एम्स के सीवीओ को हटाने के सवाल को टाल गए नड्डा
मोदी सरकार के नए स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एम्स के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) संजीव चतुर्वेदी को हटाने को लेकर हमला बोला है। नड्डा इस संदर्भ में मीडिया के सवालों का भी जवाब नहीं दिया और कहा कि यह शुभ मुहूर्त है।

प्राथमिकताओं पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी पदभार संभाला है और उन्हें चीजों का समझने दीजिए। पदभार संभालने के बाद नड्डा ने मंत्रालय के सचिव, संयुक्त सचिवों के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed