फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   government won in rajyasabha with help of sp and bsp

सपा, बसपा के सहयोग से राज्यसभा में भी जीती सरकार

Fri, 07 Dec 2012 03:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Dec 2012 03:51 PM IST
विज्ञापन
government won in rajyasabha with help of sp and bsp
राज्यसभा में मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव गिर गया है। प्रस्ताव के विरोध में 123 जबकि पक्ष में 109 वोट पड़े। बसपा ने वोटिंग में सरकार का साथ दिया, जबकि सपा ने सदन से वाकआउट किया।
विज्ञापन


मायावती ने वोटिंग के बाद कहा कि विपक्ष एफडीआई के बहाने जनहित के मुद्दे पर चर्चा नहीं होने दे रह था। इसलिए उन्होंने सरकार का समर्थन दिया ताकि जनहित के विधेयक पारित हो सकें। 
विज्ञापन


सदन में जीत के बाद संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा अब अपनी हार मान लेगी और संसद को चलने देगी। इससे पहले राज्य सभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। जिसके चलते सदन को ढाई बजे तक स्थगित कर दिया गया। ढाई बजे के बाद चर्चा दोबारा शुरू हुई तो समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने राज्य सभा से वाकआउट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा चर्चा शुरू होने पर भाजपा से निष्कासित नेता रामजेठमलानी ने एफडीआई पर अपना मत रखा। सरकार ने आज राज्यसभा में रिटेल में एफडीआइ के निर्णय से पहले आम सहमति न बनाने के आरोपों को खारिज कर दिया।


वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि अधिकतर दलों के नेताओं और मुख्यमंत्रियों से इस संबंध में बातचीत की गई थी और 11 राज्यों ने इस क्षेत्र में एफडीआई की नीति का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed