फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   opposition demanded demanded resignation of

संसद में हंगामा, पीएम और रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग

Mon, 06 May 2013 06:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 06 May 2013 06:15 PM IST
विज्ञापन
opposition demanded demanded resignation of

सरकार को बाहर से समर्थन दे रही समाजवादी पार्टी ने भी आज यूपीए सरकार को घेर लिया। समाजवादी पार्टी ने रेल मंत्री पवन बंसल से इस्तीफा मांगा है। उसने कांग्रेस पर इस मामले में भेदभाव का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा है कि अगर दूसरी पार्टी के रेलमंत्री होते तो अब तक इस्तीफा हो जाता। 


राम गोपाल यादव ने कहा कि सरकार अपने मंत्रियों को बचाने की जितनी भी कोशिश करेगी, उतनी ही फंसती जाएगी। 


उधर भाजपा ने भी इस मसले पर सरकार पर हल्ला बोला है। भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्यायवाची बन गई है।

इस्तीफा होने तक संसद में कोई काम नहीं-सुषमा
इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा है कि जिद से कोई बिल पास नहीं हो सकता। पहले रेल मंत्री और कानून मंत्री इस्तीफा दें, उसके बाद ही संसद में कोई बिल पास हो पाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed