फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Opposition alleged pm modi for secularism

'मोदी जी मंदिर जाइए, लेकिन ईद मुबारक भी बोलिए'

Wed, 06 Aug 2014 01:29 PM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
Opposition alleged pm modi for secularism

लोकसभा में मंगलवार को विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईद और रमजान से बनाई गई दूरी और पशुपतिनाथ में चंदन की लकड़ी दान देने, पूजा पाठ करने को मुद्दा बनाया।

विज्ञापन


विपक्ष ने प्रधानमंत्री पर रमजान के दौरान इफ्तार पार्टी न देकर वर्षों से चली आ रही धर्मनिरपेक्ष परंपरा को तोड़ने का आरोप लगाते हुए ईद को न भूलने की नसीहत दी, तो सरकार ने विपक्ष को सस्ती राजनीति न करने की नसीहत दी।

विज्ञापन

स्पीकर ने यह मुद्द उठाने नहीं दिया

Opposition alleged pm modi for secularism

वहीं स्पीकर सुमित्रा महाजन ने यह कह इस मुद्दे को उठाने नहीं दिया कि सदन इफ्तार पार्टी मांगने की जगह नहीं है। इसके बाद भी सदन में देर तक हंगामा होता रहा और तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के सदस्यों ने वेल में आकर विरोध जताया।

हंगामे के बीच ही संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी थी। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय ने यह मामला उठाया।

ईद को लेकर व‌िपक्षी का न‌िशाना साधा

Opposition alleged pm modi for secularism

उन्होंने प्रधानमंत्री की नेपाल यात्रा की चर्चा करते हुए पशुपतिनाथ में की गई पूजा का जिक्र किया। बंदोपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री पशुपतिनाथ जाएं, पूजा करें, 2500 किलो चंदन और घी चढ़ाएं, यह अच्छी बात है। मगर उन्हें ईद मुबारक भी तो बोलना चाहिए।

इसके बाद कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री पर इफ्तार पार्टी की वर्षों पुरानी परंपरा को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का अधिकार है कि वह पशुपति-तिरुपति जाएं और पूजा करें, मगर उन्हें देश की धर्मनिरपेक्ष परंपराओं का भी ख्याल रखना चाहिए।

विज्ञापन

संसद में हुआ हंगामा खड़ा

Opposition alleged pm modi for secularism

उस धर्मनिरपेक्ष परंपरा की जिसका उन्हीं की पार्टी के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी पालन किया था। अधीर के इतना कहते ही सदन में हंगामा खड़ा हो गया।

संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने विपक्ष को सस्ती राजनीति न करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सरकार सर्व धर्म समभाव में विश्वास रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed