कांग्रेस ने सरकार से पूछा आखिर देश को क्या मिला दौरे से?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे को कांग्रेस कूटनीतिक विफलता साबित करने में जुटी हुई है। शनिवार को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस मुद्दे पर जम कर हमले किए।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि क्या पिछले कुछ हफ्तों से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को लेकर कुछ बदला है जो प्रधानमंत्री मोदी ने यह फैसला लिया।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को लेकर राजग सरकार की विदेश नीति हर रोज बदलती है। आज यह हाथ मिला रहे हैं, साथ बैठकर चाय पी रहे रहें और कल एक दूसरे से बात करना बंद कर देंगे। ऐसा पहले भी हुआ है
छला हुआ कर रहे हैं महसूस
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भले नाश्ता काबुल
में, चाय लाहौर में और डिनर दिल्ली में लिया हो मगर उनकी खाने की
डिप्लोमेसी का नतीजा कुछ नहीं निकला और राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर किया
गया है।
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा और मोदी को
उनकी पाक विरोधी बातों के लिए वोट दिया वे मोदी की पाकिस्तान के साथ दोस्ती
से छला हुआ महसूस कर रहे हैं।
वहीं मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पाकिस्तान को
लेकर राजग सरकार की भ्रामक विदेश नीति सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी को अपनी विदेश नीति स्पष्ट करनी चाहिए। इससे पहले कांग्रेस पार्टी
अधिकारिक तौर पर कह चुकी है कि प्रधानमंत्री ने सुर्खियां बटोरने के लिए यह
दौरा किया है।