दंगों के विरोधी थामने लगे BJP का दामन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी को भले ही पिछले पांच साल तक गुजरात दंगों के लिए कोसते रहे, मगर चुनाव आते ही अब दूसरे दलों के सांसद भाजपा का दामन थामकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का राग अलापने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।
शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री रही पुरूंदेश्वरी भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात कर भाजपा को आंध्र प्रदेश में जीताने का दावा किया। पुरूंदेश्वरी के बाद अब शनिवार को कांग्रेस छोड़ने वाले जगदंबिका पाल भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
भूले विचारधारा
इसके अलावा लालू यादव से खफा रामकृपाल यादव भी भाजपा की डगर पर हैं। वह भाजपा के कई नेताओं के संपर्क में हैं। उनके भी शनिवार को भाजपा में शामिल होने की बात चल रही है।
ये तीनों सांसद ऐसे हैं, जो कि लंबे समय से भाजपा विरोधी राजनीति करते रहे हैं। जगदंबिका पाल पिछले पांच साल तक मीडिया के सामने भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी कहते रहे।
वह मोदी को गुजरात दंगों के लिए दोषी ठहराते रहे हैं तो रामकृपाल यादव राज्यसभा में भाजपा पर मुस्लिमों की हत्या का आरोप लगाते रहे हैं। मगर चुनावी मौसम में इनकी विचारधारा तुरंत बदल रही है, जबकि भाजपा भी इनको अपनाने के लिए तैयार बैठी है।