फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   only ten time slaps for murder

पंचायत ने 10 थप्पड़ मारकर हत्यारोपी को किया माफ

Mon, 01 Feb 2016 09:18 AM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
only ten time slaps for murder

दहेज के लिए पत्नी के हत्यारोपी को पंचायत ने मात्र दस थप्पड़ की सजा देकर माफ कर दिया साथ ही विवाहिता के मायके वालों को फरमान सुनाया कि वे भी इस मामले में पुलिस के पास न जाएं।

विज्ञापन


विवाहिता को जलने के बाद गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। पीड़ित पक्ष के मुताबिक उसकी बेटी को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जलाकर मार डाला है। रविवार को इस विवाद को सुलझाने के लिए तुगाना गांव में बैठी पंचायत में हत्यारोपी पति को दस थप्पड़ मारे गए।
विज्ञापन


फैजपुर निनाना गांव के सत्यपाल सिंह के मुताबिक उनकी भतीजी कोमल की शादी करीब ढाई साल पूर्व छपरौली क्षेत्र के तुगाना गांव के युवक योगेश के साथ हुई थी। आरोप है कि महिला के ससुराल वाले दहेज के लिए अक्सर उसे प्रताड़ित करते थे। उससे आए दिन दहेज की मांग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 25 जनवरी को ससुरालियों ने महिला कोमल को कमरे में बंधक बनाकर उसके ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी थी। वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। निजी चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। शुक्रवार को उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

रिपोर्ट दर्ज न कराने की मिली धमकी

only ten time slaps for murder

पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने के लिए धमकी भी दी गई। इस बीच फैजपुर-निनाना निवासी मृतका महिला कोमल की मां महेंद्री ने बताया कि मौत की सूचना मिलने पर रविवार को वे तुगाना में गांव में पहुंची। वहां पर पंचायत हुई।

पंचायत में उन पर घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का दबाव बनाया गया। कहा गया कि रिपोर्ट दर्ज करने से कुछ हासिल नहीं होगा। कोमल की मासूम बच्ची की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।

अब कोमल की बेटी का कोमल के ससुरालवाले पालन पोषण करेंगे। महेंद्री का कहना है कि पंचों के दबाव पर ही पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

उधर, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि इस मामले में गांव में पंचायत हुई थी। पंचायत में मृतका के पति की थप्पड़ों से पिटाई की गई। साथ ही परिवार को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे मासूम बच्ची का पालन पोषण करें। साथ ही उसकी 50 हजार रुपये की एफडी कराने को कहा है।

उनका कहना है कि पूरा गांव बच्ची की देखरेख करेगा। विवाहिता कोमल के परिवार पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं दिया गया है। एएसपी विद्या सागर मिश्र ने कहा है कि  विवाहिता की मौत और तुगाना गांव में पंचायत होने की उन्हें जानकारी नहीं है। इसका पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed