{"_id":"43133420-8c5d-11e2-a887-d4ae52bc57c2","slug":"only-sp-hoolaganists-are-secure-in-uttar-pradesh-says-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के गुंडे ही यूपी में सुरक्षितः मायावती","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सपा के गुंडे ही यूपी में सुरक्षितः मायावती
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Mar 2013 09:41 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पिछले एक साल में यह बात साफ हो गई है कि यूपी में आम जनता की बजाय सपा के गुंडे और माफिया अधिक महफूज हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अखिलेश सरकार 15 मार्च को अपना एक साल पूरे करने जा रही है। अखिलेश के एक साल के कामकाज पर माया ने कहा कि सरकार का कामकाज बेहद खराब रहा है। सच तो यह है कि सरकार 100 में एक नंबर भी पाने लायक नहीं है।
विज्ञापन
आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए मायावती ने कहा कि सूबे में चारों ओर माफिया और गुंडों का राज है। आम जनता भयभीत है। कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।
विज्ञापन
कोई भी सरकार महज लैपटॉप, टैबलेट और बेरोजगारी भत्ता बांटने से नहीं चलती है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किए थे, वे खोखले साबित हुए।
मौजूदा दौर में यूपी चारों तरफ अराजकता का माहौल है। दबंग माफिया और मंत्री ईमानदार अधिकारियों को ठीक से काम नहीं करने दे रहे हैं। इस वजह से प्रदेश की हालत खस्ताहाल होती जा रही है।