फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   only sonia gandhi could be savd party

'सोनिया ही उबार सकती हैं पार्टी को संकट से'

Wed, 23 Jul 2014 07:47 PM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
only sonia gandhi could be savd party

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का कहना है कि कांग्रेस की कार्यप्रणाली अब पहले जैसी नहीं रहेगी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्द ही सभी की जिम्मेदारी तय करेंगी। पार्टी को नए सिरे से तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी की खुद की समीक्षा और एके एंटनी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर फैसले लिए जाएंगे। थरूर कांग्रेस के प्रवक्ता भी हैं।

सोनिया गांधी के साथ ही आगे बढ़ेगी कांग्रेस

only sonia gandhi could be savd party

उन्होंने कहा कि सिर्फ सोनिया गांधी पार्टी को संकट से उबार सकती हैं क्योंकि उन्होंने लगातार दो हार भी झेली हैं और उसके बाद उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी ने दो बार जीत भी हासिल की है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या राहुल गांधी को बैक सीट पर रहना चाहिए, थरूर ने कहा, ‘राहुल की अपनी नेतृत्व भूमिका है और उन्हें पार्टी अध्यक्ष का समर्थन करना चाहिए। पहले जब पार्टी चुनाव हारी थी, तब राहुल कांग्रेस उपाध्यक्ष नहीं थे और न ही जीत के समय उनके पास यह पद था। इसलिए मैं सोनिया गांधी का नाम ले रहा हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed