फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Only non-Congress alternative can counter BJP: prakash karat

मोदी को रोकने के लिए हाथ मिलाएंगे कांग्रेस और लेफ्ट!

Tue, 01 Apr 2014 11:19 AM IST
Updated Tue, 01 Apr 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
Only non-Congress alternative can counter BJP: prakash karat

बीजेपी और नरेंद्र मोदी को सत्ता से बाहर रखने के लिए सेक्युलर फ्रंट के गठन का तानाबाना बुना जाना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


वर्ष 2004 की तरह फिर से गैरबीजेपी धर्मनिरपेक्ष मोर्चा की संभावनाएं टटोले जाने की कांग्रेस की महज 24 घंटे पुरानी कोशिशों का माकपा ने सकारात्मक जवाब दिया है।

हालांकि कांग्रेस चाहती है कि चुनाव बाद वाम दलों के साथ अन्य गैरबीजेपी दल उसके नेतृत्व में बनने मोर्चे को समर्थन दें, जबकि माकपा इसके उलट गैरकांग्रेस-गैरबीजेपी दलों की अगुवाई में बनने वाले संभावित सेक्युलर फ्रंट के लिए कांग्रेस का समर्थन चाहती है।
विज्ञापन

एंटनी ने की थी अपील

Only non-Congress alternative can counter BJP: prakash karat

रविवार को रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता में आने से रोकने के लिए वाम दलों सहित अन्य गैरबीजेपी दलों से कांग्रेस के नेतृत्व में बनने वाले मोर्चे को समर्थन देने की अपील की थी।

इसके जवाब में माकपा महासचिव प्रकाश करात ने कहा है कि बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए वह कांग्रेस का समर्थन लेने को तैयार हैं।

उधर, केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने अमर उजाला से बातचीत में यह कह कर वाम दलों से निकटता बढ़ाने की पहल का संकेत दिया है कि जनकल्याण संबंधी नीतियों के मामले में कांग्रेस का दृष्टिकोण वाम झुकाव की ओर ही रहा है।

जयराम के अनुसार गरीब और आम आदमी का सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण कांग्रेस की आर्थिक नीति की बुनियाद रही है।

छह साल बाद सामान्य होंगे रिश्ते

Only non-Congress alternative can counter BJP: prakash karat

आम चुनाव में बीजेपी की बढ़त के अनुमानों के बीच वर्ष 2008 में अमेरिका से परमाणु करार के सवाल पर अलग-अलग रास्ता अपनाने वाले कांग्रेस और वाम दल करीब छह साल बाद रिश्ते नरम करने की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

वैसे भी कांग्रेस ने हाल में जारी घोषणा पत्र में अमेरिका के संबंध में अपनाई जाने वाली विदेश नीति पर साधी गई चुप्पी को वाम दलों से रिश्ते बेहतर करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

पकाश करात ने लगी दी मुहर

Only non-Congress alternative can counter BJP: prakash karat

उल्लेखनीय है कि एंटनी की अपील के महज 24 घंटे बाद ही माकपा महासचिव प्रकाश करात ने कहा है कि अगर चुनाव बाद सेक्युलर फ्रंट बनता है तो उन्हें कांग्रेस से समर्थन लेने में कोई ऐतराज नहीं है।

मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने की संभावनाओं को नकारते हुए करात ने कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस के सामने गैरबीजेपी-गैरकांग्रेस दलों के सेक्युलर फ्रंट का समर्थन करना मजबूरी होगी।

इस दौरान करात ने वर्ष 1996 में कांग्रेस के समर्थन से बनी संयुक्त मोर्चा की सरकार के गठन का जिक्र भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed