{"_id":"eb51660e-d84b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"only-hindutva-can-save-country-says-rss-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सब करके देखा, राजनीति हर जगह काम नहीं आती'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सब करके देखा, राजनीति हर जगह काम नहीं आती'
मेरठ/ब्यूरो/एजेंसी
Updated Wed, 19 Jun 2013 12:52 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि हिंदुत्व के दम से ही देश में बदलाव लाया जा सकता है।
विज्ञापन
संघ प्रमुख ने नरेंद्र मोदी को भाजपा में राष्ट्रीय भूमिका दिए जाने का पुरजोर समर्थन किया।
मोदी का कद बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे लालकृष्ण आडवाणी और नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कोई पसंद करे या नहीं करे, हिंदुत्व ही केवल वह तरीका है जो देश में परिवर्तन लाएगा।
भागवत ने मेरठ में संघ के प्रशिक्षण शिविर में कहा, 'हमने नेता और एजेंडा बदल कर देख लिया, कुछ काम नहीं आया। केवल राजनीति से भारत महाशक्ति नहीं बन सकता। ऐसा केवल हिंदुत्व से किया जा सकता है।'
विज्ञापन
...तो फिर गुलाम हो जाएगा देश
भागवत ने कहा कि पश्चिमी संस्कृति भारतीय समाज की जड़ों को खोखला कर रही है। अगर जल्द इस पर काबू नहीं पाया गया तो देश एक बार फिर से गुलाम हो जाएगा।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं ताकि उन्हें परिजनों के सुख-दुख का अहसास रहे।
भागवत ने कहा कि देश को चीन और पाकिस्तान से खतरा है। नक्सलवाद देश की जड़ों को अंदर से खोखला कर रहा है। इस सब से मुकाबला करने के लिए जाति-धर्म की दीवारें तोड़कर एकता की जरूरत है।
विज्ञापन
हिंदुत्व देश की पहचान है। कुछ लोग हिंदुत्व को नष्ट करने में लगे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।