फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   only 3 rupee spend for sugar test

अब 3 रुपये में हो सकेगी शुगर की जांच, जानिए कैसे?

Sun, 10 May 2015 01:33 PM IST
Updated Sun, 10 May 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
only 3 rupee spend for sugar test

डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें ब्लड में शुगर की जांच के लिए 25 से 30 रुपये की ब्लड ग्लूकोज टेस्ट स्ट्रिप नहीं खरीदनी पड़ेगी।

विज्ञापन


अब भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली (आईसीएमआर) ने देसी स्ट्रिप तैयार कर ली है। इसकी कीमत मात्र तीन रुपये है, जो विदेशी स्ट्रिप के मुकाबले 22 से 27 रुपये तक सस्ती है। साल के अंत तक यह स्ट्रिप मार्केट में आ जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, अभी तक विदेशी कंपनियां ही महंगी शुगर स्ट्रिप सप्लाई करती थीं। भारत में शुगर के मरीजों की संख्या करोड़ों में है। अकेले कानपुर में ही तकरीबन दस लाख लोग डायबिटीज के मरीज हैं, इनमें से 10 फीसदी को रोजाना या कुछ दिन के अंतराल पर ब्लड में शुगर का लेवल जांचने की जरूरत पड़ती है। अभी शुगर की जांच के लिए विदेशी कंपनियों की स्ट्रिप ही आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीएमआर को इसमें सफलता मिल गई

only 3 rupee spend for sugar test

आईसीएमआर काफी समय से स्ट्रिप का देसी वर्जन बनाने के लिए प्रयासरत था। अब आईसीएमआर को इसमें सफलता मिल गई है। डॉ. आरती लाल चंदानी ने बताया कि भारतीय आबादी का तकरीबन 25 फीसदी हिस्सा शुगर से पीड़ित है।

आईसीएमआर के पूर्व डायरेक्टर डॉ. वीएम कटोच ने कहा कि शुगर की जांच का खर्च कम करने के लिए आईसीएमआर ने स्ट्रिप का देसी वर्जन तैयार कर लिया है।

सरकारी संस्थाओं के सहयोग से इसे विकसित किया गया है। आईसीएमआर ने सरकारी और प्राइवेट कंपनियों को रिसर्च टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराई है। भारतीय कंपनियों को इसका निर्माण शुरू करने की हरी झंडी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed