फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   only 27 days in four months for marriage

चार माह में केवल 27 दिन ही विवाह के शुभ मुहूर्त

Wed, 21 Nov 2012 01:25 PM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
मुरादाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 21 Nov 2012 01:25 PM IST
विज्ञापन
only 27 days in four months for marriage

देवोत्थानी एकादशी से विवाह की शुरुआत होने जा रही है। सीजन के पहली सहालग 24 नवंबर से दूल्हों के सिर सेहरा सजने लगेगा। पौष की संक्रांति और शुक्रास्त की वजह से चार माह में 27 दिन ही विवाह का बहुत अच्छा मुहूर्त है।

विज्ञापन


इसमें कुछ तिथियों में दिन की लग्न है, जबकि रात में शादी का चलन है, इससे दिन वाली लग्न में शादियां कम ही होंगी। विशेष शुभ लग्न वाले दिनों में शादियों की भरमार है। सहालग के पहले दिन ही काफी शादियां होने का अनुमान है।
विज्ञापन


ज्योतिषियों के अनुसार 24 नवंबर से 30 नवंबर तक लगातार शुभ लग्न हैं। 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक पौष की संक्रांति है, जिसमें विवाह नहीं होते। 16 जनवरी से पुन: विवाह शुरू होंगे। 16 एवं 17 जनवरी को रात्रि में दो-दो शुभ लग्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जनवरी को एक लग्न गोधूलि की है। उधर दिवा लग्न (दिन की लग्न) भी कई तिथियों में पड़ रही है। दिसंबर माह में 6 शुभ लग्न 5 से 8 दिसंबर तक और फिर 11 एवं 14 दिसंबर को विवाह का अच्छा मुहूर्त है। जनवरी में 8 शुभ लग्न 16 से 18 जनवरी, 23 जनवरी, 27, 28, 30 एवं 31 जनवरी हैं। फरवरी में 6 शुभ लग्न क्रमश: 1 फरवरी, 4 से 7 फरवरी एवं 14 फरवरी है।

पंडित एसडी शर्मा के अनुसार 14 फरवरी से 10 अप्रैल तक शुक्रास्त पड़ रहा है। इसमें शुभ कार्य नहीं होते इसलिए विवाह का योग नहीं बनता। वैसे शुक्रास्त 14 फरवरी से शुरू हो रहा है किंतु उसी दिन बसंत पंचमी पड़ रही है इसलिए दिन में 11 बजे से 3 बजे के बीच शुभ लग्न है, जिसमें विवाह होंगे।

कुछ विशेष लग्न
16 जनवरी        रात 10.39 बजे से 12.39 बजे तक               रात 03.00 बजे से 05.17 बजे तक
17 जनवरी        गोधूलि 05.58 बजे से 06.22 बजे तक            शाम 08.43 बजे से 11.41 बजे तक
30 जनवरी       रात 09.36 बजे से 12.00 बजे तक                         

   
1100 रुपए सफेद घोड़ी का नेग
महंगाई के साथ दूल्हे की घोड़ी का नेग दुगुना से अधिक हो गया है। सफेद घोड़ी का नेग 1100 रुपए है। लाल या पीली घोड़ी 500 रुपए में भी मिल जाएगी। पिछले वर्ष सफेद घोड़ी का नेग 500 रुपए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed