फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   only 200 sms per day

अब रोज 200 एसएमएस ही कर सकेंगे

Tue, 04 Dec 2012 10:06 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 04 Dec 2012 10:06 AM IST
विज्ञापन
only 200 sms per day
मोबाइल फोन में एक सिम से अब रोजाना अधिकतम 200 एसएमएस ही किए जा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम ट्रिब्यूनल टीडीसैट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें उसने हर सिम के लिए एसएमएस की अधिकतम संख्या 200 प्रति दिन तय करने के  दूरसंचार नियामक ट्राई के निर्णय को खारिज कर दिया था।  
विज्ञापन


जस्टिस जीएस सिंघवी की अध्यक्षता वाली पीठ ने ट्रिब्यूनल के आदेश पर रोक लगा दी। साथ ही शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को नोटिस भी जारी किया। आदित्य की याचिका पर ही टीडीसैट ने आदेश जारी किया था। शीर्ष अदालत ने आदित्य से छह सप्ताह में जवाब देने को कहा है।

विज्ञापन


ट्रिब्यूनल के आदेश के खिलाफ ट्राई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अब ट्राई की 200 अधिकतम एसएमएस की सीमा शीर्ष अदालत के अगले आदेश तक जारी रहेगी। टीडीसैट ने एसएमएस की संख्या की सीमा तय करने के ट्राई के फैसले को मनमाना करार देते हुए इस पर रोक लगा दी थी। आदित्य ने अपनी याचिका में कहा था कि एसएमएस की संख्या तय कर देना अनुचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed