फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Only 13 Indian died in Yemen:MEA

यमन हवाई हमले में 13 भारतीय जिंदा, सात लापता

Wed, 09 Sep 2015 08:22 PM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
Only 13 Indian died in Yemen:MEA

गृहयुद्ध की आग में जल रहे यमन में मंगलवार को हुए हवाई हमले में 13 भारतीय जिंदा है, जबकि सात लापता हो गए हैं। इससे पहले कहा गया था कि इस हमले में 20 भारतीय चालक दल के सदस्य मारे गए हैं। लेकिन बुधवार को बयान जारी कर विदेश मंत्रालय ने इससे इनकार किया।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि सऊदी नेतृत्व की ओर से मंगलवार को किए गए हवाई हमले में दो नावों पर सवार 20 भारतीय चालक दल के सदस्यों को निशाना बनाया गया था। लेकिन इसमें से 13 भारतीय पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि सात अब भी लापता हैं।
विज्ञापन


फिलहाल इन भारतीयों की पहचान उजागर नहीं हो पाई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमें यमन में भारतीय नागरिकों के मारे जाने की खबरें मीडिया से मिल रही हैं। भारतीय दूतावास के अधिकारी स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकाओं के मालिक से मिलेंगे भारतीय अधिकारी

Only 13 Indian died in Yemen:MEA

भारतीय अधिकारी जल्द ही नौकाओं के मालिक से मुलाकात करेंगे। हमें पता चला है कि दो नावों को निशाना गया था, इसमें से एक सोमालिया से यमन जा रही थी।

ये दोनों नौकाएं आठ सितंबर को किए गए हवाई हमले की जद में आ गई थीं। इससे पहले मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि सऊदी अरब के नेतृत्व में यमन के हदीदा बंदरगाह के पास किए गए हवाई हमले में 20 भारतीयों की मौत हो गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी।

मालूम हो कि भीषण हिंसा की चपेट में आने के बाद भारत ने इस वर्ष अप्रैल में एक बड़ा अभियान चलाते हुए अपने सभी नागरिकों को यमन से सुरक्षित निकाल लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed