लोकसभा चुनाव में भी ऑनलाइन वोटिंग!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2014 में इस बार ऑनलाइन वोटिंग का विकल्प भी हो सकता है। इससे लाखों को ऑनलाइन वोट देने की सहूलियत मिल जाएगी।
देश से बाहर रह रहे भारतीयों को ऑनलाइन वोटिंग का अधिकार दिलाने के लिए सांसद नवीन जिंदल ने शुक्रवार को फिर से चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा तथा डॉ. नसीम जैदी से मुलाकात की और उन्हें कुछ सुझाव दिए। इस सिलसिले में वे काफी समय से अभियान चला रहे हैं।
अशोक रोड स्थित राष्ट्रीय चुनाव आयोग परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सांसद जिंदल ने कहा कि करीब एक करोड़ भारतीय विदेशों में रहकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भारत में होने वाले चुनावों में उनके वोट महत्वपूर्ण मायने रखते हैं।
उन्हें मतदान का अधिकार भी है लेकिन इसके लिए समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। सरकार का कर्तव्य है कि वह अनिवासी भारतीयों को मतदान के लिए जरूरी व्यवस्था व साधन उपलब्ध कराये।