{"_id":"68d536ce-b753-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"online-video-craze-increased-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में बढ़ा ऑनलाइन वीडियो का क्रेज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत में बढ़ा ऑनलाइन वीडियो का क्रेज
मुंबई/अमर उजाला नेटवर्क
Updated Wed, 08 May 2013 01:49 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेट सर्फिंग और सोशल नेटवर्किंग के अलावा अब भारतीयों में ऑनलाइन वीडियो देखने का क्रेज भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
डिजिटल दुनिया पर नजर रखने वाली संस्था कॉम स्कोर के हालिया आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2013 तक सिर्फ ऑनलाइन वीडियो देखने वाले यूजर्स की संख्या 74 फीसदी तक बढ़ कर 5.40 करोड़ गई है।
मार्च 2011 में यह संख्या 3.10 करोड़ थी। कॉम स्कोर के मुताबिक अब लोग पहले की तुलना 18 फीसदी तक ज्यादा वीडियो देखने लगे हैं। इसके चलते वह इंटरनेट पर पहले के मुकाबले 28 फीसदी तक ज्यादा समय देते हैं।
विज्ञापन
संस्था के मुताबिक ऑनलाइन वीडियो के प्रति बढ़ता क्रेज देश की मीडिया कंपनियों और मार्केटिंग कंपनियों के लिए भी एक अच्छा अवसर है।
अमेरिका और यूरोपीय देशों में कंपनियां अपने उत्पाद की मार्केटिंग के लिए अब टीवी और रेडियो के बजाए ऑनलाइन वीडियो साइट्स और प्लेटफॉर्मों का ज्यादा सहारा ले रही हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन वीडियो साइटें और नए यूजर्स (मार्च 2013)
यू ट्यूब - 3.15 करोड़
फेसबुक- 1.86 करोड़
याहू साइट्स- 80.20 लाख
ट्यूब मुगल- 50.50 लाख