{"_id":"bec5ba7e96ef13b70b29484a037e6a35","slug":"online-tikcets-for-taj-and-humayu-tomb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज और हुमायूं का मकबरा के लिए मिलेंगे ऑनलाइन टिकट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ताज और हुमायूं का मकबरा के लिए मिलेंगे ऑनलाइन टिकट
एजेंसी/ नई दिल्ली।
Updated Wed, 29 Apr 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
आगरा का ताजमहल और दिल्ली में हुमायूं का मकबरा देखना अब और भी आसान होगा। आने वाली एक मई से इन दोनों एतिहासिक इमारतों के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदे जा सकेंगे। ई-टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.asi.irctc.co.in पर बुक करने के साथ इन ऐतिहासिक स्थलों पर मौजूद काउंटर से टिकट खरीदे जा सकते हैं।
सांस्कृतिक मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आने वाले समय में एएसआई द्वारा संचालित उन सभी ऐतिहासिक स्थलों पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी, जहां प्रवेश के लिए टिकट लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरसीटीसी अभी तक प्रयोग के तहत पिछले साल 25 दिसंबर से ताज के पूर्वी गेट के लिए ई-टिकट दे रहा था। अब आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने यह व्यवस्था ताज के सभी द्वारों और हुमायूं का मकबरा के लिए लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सांस्कृतिक मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आने वाले समय में एएसआई द्वारा संचालित उन सभी ऐतिहासिक स्थलों पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी, जहां प्रवेश के लिए टिकट लगता है।
विज्ञापन