{"_id":"240e332e598faba1a6fe17b135f2d846","slug":"online-ticket-booking-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल गया है ऑनलाइन टिकट बुकिंग का टाइम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बदल गया है ऑनलाइन टिकट बुकिंग का टाइम
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 19 Sep 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट से ऑनलाइन रिजर्वेशन की सुविधा अब यात्रियों को हर रोज 45 मिनट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के तहत आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग अब रात 11.45 बजे से रात 12.30 बजे तक नहीं होगी। आईआरसीटीसी की यह नई व्यवस्था 20 सितंबर से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
इस बारे में रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विक्रम सिंह ने शुक्रवार को सभी जोनल रेलवे के चीफ कामर्शियल मैनेजर (सीसीएम) को पत्र भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अभी तक ऑनलाइन बुकिंग रात 11.30 बजे से रात 12.30 बजे के मध्य नहीं हो पाती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को अब 15 मिनट ज्यादा वक्त मिलेगा। आईआरसीटीसी के पीआरओ संदीप दत्ता के मुताबिक नई व्यवस्था 20 सितंबर से लागू हो जाएगी।