विश्वनाथ मंदिर में डिनो मारिया के कैमरे, प्रशासन ने हटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुबंध निरस्त होने के बाद फिल्म अभिनेता डिनो मॉरियो की कंपनी आईभक्ति के हाई डेफिनेशन मॉड के कैमरे काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह से निकलवा दिए गए हैं।
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) पीएन द्विवेदी ने शुक्रवार की रात गर्भगृह और परिसर में लगे कंपनी के दोनों एचडी कैमरों को कर्मचारियों की मदद से निकलवाया।
ये कैमरे बाबा के भक्तों को ऑनलाइन रुद्राभिषेक और पांचों पहर की आरती दिखाने के लिए लगाए गए थे। उधर, कैमरा निकाले जाने के बाद भी कंपनी की वेबसाइट पर बाबा विश्वनाथ के ऑनलाइन प्रसाद की बुकिंग धड़ल्ले से की जा रही है।
करार हुआ रद्द
डिनो की कंपनी से करार रद्द होने के दो दिन बाद भी जब गर्भगृह में उनके
एचडी कैमरों के लगे होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को मिली तब इसे
निकालने का निर्देश दिया गया।
इसके बाद सीईओ अजय कुमार अवस्थी के निर्देश
पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने आईभक्ति के कैमरों को निकलवा कर स्टोर
में रखवा दिया।
फिलहाल गर्भगृह और परिसर से निकाले गए दोनों एचडी कैमरों को
लेने के लिए अभी तक आईभक्ति के कर्मचारियों ने मंदिर प्रशासन से संपर्क
नहीं किया है।
फिर भी हो रही बुकिंग
इस बीच आईभक्ति की वेबसाइट पर बाबा के भक्तों को ऑनलाइन
प्रसाद की बुकिंग धड़ल्ले से की जा रही है। शनिवार को भी इस वेबसाइट पर
ऑनलाइन प्रसाद की बुकिंग की जा रही थी।
इसकी शिकायत अफसरों को मिली है।
एसीईओ ने बताया कि अनुबंध निरस्त होने के बाद भी आईभक्ति की वेबसाइट पर
प्रसाद की बुकिंग किए जाने की जानकारियां मिल रही हैं।
इसकी जांच कराई
जाएगी। जबकि इससे पहले आईभक्ति प्रबंधन ने मंदिर प्रशासन को भेजे अपने जवाब
में कहा था कि तकनीकी खराबी की वजह से उसे ऑनलाइन प्रसाद और पूजा, आरती का
काम शुरू करने में अड़चनें आ रही हैं।
(फाइल फोटो)