फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   online classifieds find rural traction cows buffaloes on sale

अब गाय-भैंस भी बिकेंगी ऑनलाइन

Wed, 12 Jun 2013 12:17 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 12 Jun 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
online classifieds find rural traction cows buffaloes on sale

सूचना तकनीक के क्षेत्र में अब ग्रामीण भारत भी निरंतर आगे कदम बढ़ा रहा है। शहरी क्षेत्रों में अपनी पैठ बना चुका ऑनलाइन बाजार धीरे-धीरे भारत के इस हिस्से में भी पहुंच रहा है।

विज्ञापन


यही नहीं अब तक जहां हम मोबाइल, टीवी, कार या प्रॉपर्टी आदि की ऑनलाइन खरीददारी करते थे, वहीं अब गाय, भैंस और बकरी जैसे पशु भी वेबसाइटों के जरिए बेचे और खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन


पहले पशु पालन से जुड़े किसान इनकी खरीद और बिक्री के लिए पशु मेले जैसे पारंपरिक मंच पर भी निर्भर थे, लेकिन अब वह घर बैठे एक माउस की क्लिक पर ट्रेडिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन ट्रेडिंग की सुविधा देने वाली ओएलएक्स और क्विकर जैसी वेबसाइटों पर अब न सिर्फ मोबाइल, कार, टीवी आदि के विज्ञापन दिखाई दे रहे हैं बल्कि गाय, भैंस जैसे पशुओं की बिक्री के विज्ञापनों भी इन वेबसाइटों पर भरमार है।

इन वेबसाइटों को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम और उत्तर प्रदेश के अर्द्धशहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से भी अच्छा बिजनेस मिल रहा है।


क्विकर के सीईओ प्रणय चॉलेट के अनुसार हमारी वेबसाइट वैसे तो शहरी क्षेत्र में ज्यादा लोकप्रिय है, लेकिन टायर-2 और टायर-3 शहरों में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

ओएलएक्स के सीईओ अमरजीत बत्रा ने बताया कि टायर 2 शहरों से हमें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed