फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   online application for ctet started

CTET के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sat, 16 Mar 2013 01:03 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 16 Mar 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
online application for ctet started

देशभर में सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल तक चलेगी। कंफर्मेशन पेज प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीती और चंबा जिले के पांगी सब-डिवीजन, अंडमान और निकोबार द्वीप एवं लक्षद्वीप जैसे दूरदराज के क्षेत्रों के उम्मीदवारों से पुष्टि पृष्ठ (कंफर्मेशन पेज) की प्राप्ति के लिए 29 अप्रैल तक का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


हाल ही में सीबीसएई ने तय किया है कि हर साल सीटीईटी जनवरी व जुलाई के आखिरी रविवार को होगा। इसी कड़ी में 28 जुलाई को परीक्षा आयोजित होगी। सीबीएसई ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार www.cbse.nic.in या www.ctet.nic.in पर जाकर आनॅलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट लेना होगा। इस पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर और हस्ताक्षर करके बैंक ड्राफ्ट के साथ सीबीएसई सीटीईटी यूनिट को भेजना है। अगर शुल्क चालान के माध्यम से भुगतान किया है तो चालान की मूल प्रति भी इस कार्यालय को भेजनी होगी।

सामान्य व ओबीसी के उम्मीदवारों को पेपर-1 या पेपर-2 देने के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि दोनों पेपर में बैठने के लिए भुगतान 800 रुपये होगा। वहीं, एससी-एसटी को पेपर-1 या पेपर-2 के लिए 250 रुपये का भुगतान करना होगा, दोनों पेपर के लिए 400 रुपये चुकाने होंगे।


शुल्क चालान के माध्यम से, सिंडीकेट बैंक के सीबीएसई खाते में या ई-पोस्ट ऑफिस में सचिव, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली के पक्ष में या फिर डेबिट/क्रेडिट कार्ड द्वारा जमा किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed