{"_id":"ede4c0f5e35e64816c5d8a5a67bfe276","slug":"online-application-cpmt-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएमटी के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीपीएमटी के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Fri, 20 Mar 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही है। अभ्यर्थी 22 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। 15 जिलों में आयोजित होने वाली इस प्रदेशव्यापी परीक्षा की जिम्मेदारी इस बार गोरखपुर यूनिवर्सिटी को दी गई है।
विज्ञापन
इस बार आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1400 रुपये फीस देनी होगी। जबकि एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 700 रुपये फीस रखी गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, ई-बैंकिंग और डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन फीस जमा करने में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर अभ्यर्थी भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में नकद भुगतान कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सेंटर के लिए जिन जिलों का विकल्प देना होगा, उनमें आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, बरेली, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, नोएडा, सहारनपुर और वाराणसी शामिल हैं।
विज्ञापन
इस बार के आवेदन फॉर्म में जिस नए कॉलम से अभ्यर्थियों को रूबरू होना होगा, वह हैंडराइटिंग का साक्ष्य है। जिसमें अभ्यर्थी को अपनी हैंडराइटिंग स्कैन करके दर्ज करनी होगी। जिसका मिलान काउंसिलिंग के दौरान किया जाएगा।
प्रवेश पत्र आठ मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे। जबकि परीक्षा 24 मई को होगी। परीक्षा परिणाम के लिए 15 जून की तारीख प्रस्तावित है।