फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   onions, petrol, lpg will may demolished congress

प्याज, पेट्रोल, रसोई गैस ढहा न दें कांग्रेस का किला

Sat, 21 Sep 2013 12:28 AM IST
धीरज कनोजिया/नई दिल्ली
धीरज कनोजिया/नई दिल्ली Updated Sat, 21 Sep 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
onions, petrol, lpg will may demolished congress

प्याज, पेट्रोल और रसोई गैस के साथ चौतरफा महंगाई ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकारों की बेचैनी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


भले ही सामने से पार्टी कह रही है कि ये महंगाई सरकार की नीतियों के कारण नहीं है बल्कि आपूर्ति की कमी और विदेशी हालातों के चलते चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। मगर चुनावी तैयारियों से जुड़ी पार्टी की बैठकों में महंगाई चिंता का अहम मुद्दा बना हुआ है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता मान रहे हैं कि जनता का गुस्सा बढ़ रहा है और समय रहते बड़ा कदम नहीं उठाया गया, तो हालात पार्टी के खिलाफ जा सकते हैं। ऐसे में संभावना बन रही है कि सरकार को हालात संभालने की हिदायत कांग्रेस की ओर से दी जा सकती है।
विज्ञापन


कांग्रेस मुख्यालय में कई नेता महंगाई को कोई बड़ा मुद्दा नहीं मानते। उनका कहना है कि देश में महंगाई पर नहीं बल्कि जाति बिरादरी के मुद्दे पर वोट पड़ता है। इसलिए महंगाई के मुद्दे पर पार्टी को नुकसान नहीं होगा। मगर महंगाई के खतरे को कांग्रेस के कई सांसद सामने देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सांसद दबी जुबान में कह रहे हैं कि उनके क्षेत्र में जनता नहीं बल्कि कार्यकर्त्ता भी महंगाई से परेशान हैं। कार्यकर्त्ता अपने नेताओं को साफ कह रहे है कि महंगाई कांग्रेस को बेहद नुकसान पहुंचाएगी।

उत्तर प्रदेश के एक सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनता को महंगाई के कारण समझाना बेहद मुश्किल है। कई जगह लोग सीधे पूछ लेते हैं कि जब आप महंगाई काबू नहीं कर सकते तो सांसद किस बात के हैं।

यूपी के ही एक अन्य सांसद ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान को सरकार को कड़ा संदेश देने की जरूरत है।

उधर, दिल्ली में पार्टी के एक वरिष्ठ लोकसभा सांसद कहते है कि यहां महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार को लेकर गुस्सा दिल्ली सरकार को भुगतना पड़ेगा। इसलिए हालात बेहद नाजुक हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता पी सी चाको से जब पूछा गया कि पार्टी के लिए महंगाई कितनी बड़ी समस्या है। तो उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई को काबू करने में बड़े कदम उठाए है। मांग और आपूर्ति में अंतर की वजह से प्याज के दाम बढ़ रहे है, जबकि पेट्रोल के दाम विदेशी संकट की वजह से बढ़ रहे है।


वहीं उत्तर प्रदेश से सांसद पी एल पूनिया ने कहा कि आप जनता को महंगाई की वजह कैसे समझाएंगे। तो उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि सरकार की नीतियों की वजह से सब्जियों के दाम नहीं बढ़ रहे है।

केंद्र ही नहीं राज्य सरकार की जिम्मेदारी भी कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगाम लगाने की बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed