फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   onion worth 50000 stolen in Mumbai

चोरों ने 50 हजार की प्याज पर किए हाथ साफ

Mon, 24 Aug 2015 11:55 AM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
onion worth 50000 stolen in Mumbai

लगातार आसमान छूते दामों ने प्याज को इस कदर बेशकीमती बना दिया है कि चोर भी मौका मिलते ही इसपर हाथ साफ करने लगे हैं। प्याज चोरी की ऐसी ही एक घटना मुंबई के उपनगरीय इलाके में देखने को मिली। यहां एक दुकान से 50 हजार रुपये कीमत के 700 किलोग्राम प्याज की चोरी कर ली गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकानदार बेहद दुखी है। पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय अनंत नाइक की वडाला के प्रतीक्षा नगर इलाके में स्थित दुकान से शुक्रवार रात और शनिवार की सुबह के बीच 14 बोरी प्याज चोरी हो गया।
विज्ञापन


डिप्टी पुलिस कमिश्नर धनंजय कुलकर्णी ने कहा कि करीब 700 किलोग्राम प्याज चोरी हुआ है। पुलिस के अनुसार नाइक शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे प्याज का भंडार ढंक कर घर चले गए थे। हालांकि जब शनिवार सुबह वह वापस आए तो देखा तो प्याज की 14 बोरियां गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि चोरी हुए प्याज की अनुमानित कीमत 50,000 रुपये है। कुलकर्णी ने बताया कि वडाला टीटी थाने में इस बाबत चोरी का तहत मामला दर्ज किया गया है।

एशिया के सबसे बड़े प्याज बाजार महाराष्ट्र के लासलगांव में शनिवार को प्याज का थोक भाव 57 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया था। इससे देश के अन्य हिस्सों में प्याज की कीमत और बढ़ने के आसार हैं। प्याज की खुदरा कीमत इस वक्त 80 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है।

'प्याज के पेस्ट व पाउडर का हो प्रयोग'

onion worth 50000 stolen in Mumbai

एक ओर देश में प्याज की कीमतें आंखों में आंसू ला रही हैं, इसे कम करने के उपाय सुझाने के बजाय केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इसके इस्तेमाल करने के तरीके पर सुझाव दिया है।

हरसिमरत कौर बादल ने प्याज के पेस्ट और पाउडर के इस्तेमाल करने को कहा है। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत का कहना है कि जब प्याज की कीमतें कम होती है तब इसे पाउडर और पेस्ट के रूप में प्रसंस्कृत करके बरसात के दिनों के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री का मानना है कि प्याज की कीमतें चक्रीय तरीके का अनुकरण करती हैं और इनकी कीमतें मानसून के दौरान बढ़ती हैं। इसलिए प्याज का प्रसंस्करण करके उपभोक्ताओं को ऊंची कीमतों के प्रभाव से बचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रसंस्करण प्याज व अन्य सब्जियों की कीमतों के प्रभाव को कम कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed