{"_id":"d38af244e25a5140ae909404c22c94c7","slug":"onion-price-on-higher-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर रुला रहा है प्याज, कीमत 75 रुपए किलो पहुंची","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फिर रुला रहा है प्याज, कीमत 75 रुपए किलो पहुंची
नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Sep 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज की कीमतें थमने के बजाय ऊपर चढ़ती जा रही हैं। एक बार फिर प्याज की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।
एक तिमाही पहले 30 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बढ़कर 50 और 60 के आंकड़े को पार करने वाला प्याज अब 75 रुपए के भाव मिल रहा है। प्याज के बढ़ते दामों से चिंता में पड़ी दिल्ली सरकार ने भी 50 रु. प्रति किलोग्राम के हिसाब से प्याज की दुकानें लगाईं थीं।
लेकिन राजधानी में सरकारी प्याज की दुकानों के बंद होने के ठीक बाद दामों में अचानक वृद्धि हो गई है।
कर्नाटक आदि जगहों से नई प्याज आने में लगभग एक पखवाडे़ का वक्त है।
ऐसे में प्याज की कीमतों में गिरावट की कोई उम्मीद अभी दिखाई नहीं दे रही।
आजादपुर मंडी के आढ़ती हरदीप ने बताया कि, प्याज के दामों में अभी कमी होने की कोई गुंजाइश नहीं है।
चूंकि मौसम की मार भी प्याज पर पड़ रही है, साथ ही प्याज की मांग आवक के मुकाबले बढ़ रही है।
ऐसे में जब तक बड़ी मात्रा में प्याज मंडियों तक नहीं पहुंचती दाम कम होने की उम्मीद नहीं की जा सकती।