{"_id":"1700760258136b33fed32975e084db18","slug":"onion-price-has-come-lowest-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां प्याज मिल रहा है महज 15 रु.किलो","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यहां प्याज मिल रहा है महज 15 रु.किलो
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 31 Aug 2013 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश में प्याज की कीमतों में मचे हाहाकार के बाद दिल्ली में प्याज की कीमतें न्यूनतम स्तर पर आ गई हैं।
राजधानी दिल्ली के थोक बाजार आजादपुर सब्जी मंडी में प्याज की कीमत न्यूनतम 15 रुपए प्रति किलो के स्तर पर आ गई है।
एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग कमेटी द्वारा जारी किए गए नए रेट के अनुसार प्याज का अधिकतम मूल्य 40 रुपए प्रति किलो और न्यूनतम मूल्य 15 रुपए किलो के स्तर पर है।
आजादपुर मंडी में आने वाली प्याज की आवक भी बढ़ गई है। 30 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार आजादपुर सब्जी मंडी में प्याज की आवक 1137.1 टन है।
वहीं सब्जी मंडी में आलू का न्यूनतम मूल्य 6.25 रुपए प्रति किलो और अधिकतम मूल्य 21 रुपए प्रति किलो के स्तर पर है।
सब्जी मंडी में टमाटर का न्यूनतम मूल्य 16 रुपए प्रति किलो और अधिकतम मूल्य 25 रुपए प्रति किलो है।
प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए और ग्राहकों तक सस्ती कीमतों में प्याज पहुंचे, इसलिए प्याज की बिक्री को नो प्रॉफिट और नो लॉस के आधार की जा रही है।