फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ongc to adopt taj mahal, ongc

ताजमहल, लाल किला गोद लेगी ओएनजीसी

Fri, 07 Jun 2013 12:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Jun 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
ongc to adopt taj mahal, ongc

अब तक हम बच्चों की गोद लेने की खबरें सुनते थे, लेकिन अब टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी गोद लिए जाने लगे हैं।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्रालय ने क्लीन इंडिया कैम्पेन के तहत देश भर के छह पर्यटक स्थलों की साफ-सफाई और हाइजीन का ख्याल रखने का जिम्मा ओएनजीसी को देने का फैसला किया है।

मंत्रालय ने जिस एक्शन प्लान को अंतिम रूप दिया गया है, उसके मुताबिक ओएनजीसी आगरा का ताजमहल, महाराष्ट्र की एलोरा गुफाएं और एलीफेंटा गुफाएं, दिल्ली का लाल किला, हैदराबाद का गोलकुंडा किला और तमिलनाडु के महाबलीपुरम को गोद लेगी।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री के चिरंजीवी ने ओएनजीसी के एमडी एस वासुदेव से मुलाकात कर इस कैम्पेन में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने दूसरी पीएसयू कंपनियों और निजी क्षेत्र के दिग्गज खिलाड़ियों से आगे आकर देश के दूसरे पर्यटन स्थलों को गोद लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में मंत्रालय ने एएसआई से ब्योरेवार विचार-विमर्श किया है, जो देश में पर्यटन स्थलों का जिम्मा संभालता है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि एएसआई ने ओएनजीसी के इन छह स्थलों को गोद लेने पर रजामंदी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed