{"_id":"a85ef7f30ce3e94439c2f17ce395ce36","slug":"ongc-director-shashi-shankar-suspended-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएनजीसी के निदेशक शशि शंकर निलंबित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ओएनजीसी के निदेशक शशि शंकर निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Feb 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की महारत्न दर्जा प्राप्त कंपनी ओएनजीसी लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) को ठेके में अनियमितताओं की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय द्वारा यहां जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि 21 ब्लोआउट प्रीवेंटर्स (बीओपी) की खरीद के ठेके में धांधली की शिकायतों की वजह से उन्हें 23 फरवरी से निलंबित किया जा रहा है। ऐसा इसलिए ताकि निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जांच हो सके।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मंगलवार को ही शंकर का जन्म दिवस था और उन्होंने 54 वर्ष पूरे किये हैं। उन्हें पिछले वर्ष एक फरवरी को ओएनजीसी में निदेशक नियुक्त किया गया था। वह ओएनजीसी के निदेशकमंडल में सबसे कम उम्र के सदस्य बताये जाते हैं।
विज्ञापन