{"_id":"1e939bb93e9434490acd55a0e00fb17f","slug":"one-year-prison-for-stealing-jackfruit-trees-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटहल का पेड़ चुराने पर एक साल की जेल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कटहल का पेड़ चुराने पर एक साल की जेल
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Nov 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
40 साल पुराना कटहल का एक पेड़ चुराने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक शख्स को एक साल की जेल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
यह सजा पाने वाले शख्स केरल स्टेट हैंडीकैप्ड पर्संस वेलफेयर कॉपरेशन के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर एंटोनी कारदोजा हैं। जिन पर 1996 में सरकारी क्षेत्र से कटहल का एक पेड़ काटने और उसे अपने घर ले जाने का आरोप था।
जस्टिस दीपक मिश्रा और यूयू ललित की एक पीठ ने शुक्रवार को इस मामले में एक निचली अदालत द्वारा उनको दोषी करार दिए जाने के फैसले को सही ठहराया।
हालांकि एंटोनी की उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर उनकी तीन साल की सजा कम कर एक साल कर दी। साथ ही उन्हें सजा भुगतने के लिए तीन हफ्ते के भीतर आत्मसमर्पण करने को कहा।
विज्ञापन