फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   one year kid dead because of fish

साल भर की मासूम के गले में फंसी जिंदा मछली, रुक गईं सांसें

Mon, 03 Aug 2015 01:57 AM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
 one year kid dead because of fish

अंधविश्वास के फेर में आकर एक साल की मासूम के गले में जिंदा मछली फंस गई। उसकी सांसे रुकने लगी, मुंह से खून आने लगा, परिजन उसे लेकर गंगोह चिकित्सालय भागे, लेकिन रास्ते में तड़पकर उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


तितरो के मोहल्ला शेखजादगान निवासी आसिफ की कस्बे में ही सर्राफ की दुकान है। करीब एक साल पहले उसे बच्ची हुई थी। परिजनों ने उसका नाम शैफी रखा था। कुछ दिन से परिजन बच्ची के दांत नहीं निकलने को लेकर परेशान थे।
विज्ञापन


पिछले दिनों किसी महिला ने आसिफ की पत्नी को बताया कि जिंदा मछली अगर मसूड़ों पर रगड़ दिया जाए तो दांत जल्दी निकल आते हैं। रविवार को दोपहर में आसिफ की पत्नी ने घर में ही रखे एक्वेरियम से एक छोटी सी मछली निकाल ली और उसे कटोरी के पानी में रख लिया। इसके बाद वह मछली की पूंछ पकड़कर उसके मसूड़ों पर रगड़ने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ से फिसल गई मछली

 one year kid dead because of fish

इस दौरान बच्ची की अठखेलियों के चलते अचानक मां के हाथ से मछली फिसल गई। वह सीधे मासूम के गले में जाकर फंस गई। शैफी के गले में मछली फंसने से उसकी सांसे अटकने लगी। उधर, मां ने तत्काल घर में मौजूद लोगों को शोर मचाकर बुलाया।

परिजन उसे लेकर पास में ही स्थित एक निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन इस दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर गंगोह में चिकित्सालय के लिए भागे। इस दौरान बच्ची के नाक से खून आने लगा। वह बुरी तरह तड़पने लगी।

गंगोह चिकित्सालय पहुंचने पर उसकी सांसे धीमी हो गई थी। जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पूरे इलाके में इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed