गजब, इस गांव में हैं एक हजार केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ऐसा गांव, जहां केजरीवाल का क्रेज इतना जबरदस्त है कि गांव के लोग एक दूसरे को केजरीवाल कहकर पुकारते हैं। यहां तक कि बच्चे और औरतें भी खुद को केजरीवाल कहते हैं।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले का घोलमगांव पूरी तरह से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का भक्त हो चुका है। केजरीवाल की दीवानगी इस कदर छाई है कि हर कोई एक दूसरे से मिलते समय 'कैसे हो केजरीवाल' कहकर अभिवादन करता है।
मोबाइल पर 'मैं हूं आम आदमी' की रिंगटोन
मात्र कुछ हजार की आबादी वाले इस गांव में करीब 15000 केजरीवाल के प्रशंसक और कार्यकर्ता हैं। यहां लोगो के मोबाइल पर भी 'मैं हूं आम आदमी' की रिंगटोन बजती है।
गांव के बाशिंदे अरुण तिरोली कहते हैं कि हमें अपने आपको केजरीवाल कहने में गर्व महसूस होता है। खुद को केजरीवाल बताने के लिए गांव के लोग दिन भर आम आदमी की टोपी पहने रखते हैं।
चुनाव के बाद नहीं झांकते दूसरे प्रत्याशी
सोहनलाल पटेल ने कहा कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने की अपील की है। अगर उनके रिश्तेदारों ने आप प्रत्याशी को वोट नहीं दिया तो वो (सोहनलाल) उनसे रिश्ता तोड़ देंगे।
गांव वालों ने बताया कि आपा का प्रत्याशी आलोक अग्रवाल उनके सुख दुख में काम आता है। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी केवल प्रचार करने आते हैं और चुनाव के बाद गांव में झांकने तक नहीं आते।
एक तरफ जहां हर पार्टी केजरीवाल को भगोड़ा और अवसरवादी कह रही है, घोलनगांव के लोगों को लगता है कि केजरीवाल ही देश को सुधार सकता है।