फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   one rupee cut in petrol price.

दिवाली का तोहफा, फिर सस्ता हुआ पेट्रोल

Wed, 15 Oct 2014 11:05 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Wed, 15 Oct 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
one rupee cut in petrol price.

पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में एक रुपये की कमी कर लोगों को दिवाली से पहले तोहफा दिया है। ये कीमतें मंगलवार आधी रात से लागू हो गई हैं। हालांकि डीजल की कीमतों में कमी के लिए विधानसभा चुनाव के मतगणना के पूरा होने का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


पिछले चार साल में पहली बार डीजल के दामों में कमी का ऐलान किया जा सकता है। यह कटौती 2.50 रुपये प्रति लीटर हो सकती है।

इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में एक रुपये की कमी किए जाने का ऐलान किया। टैक्स और वैट के चलते सभी शहरों में ये कमी अलग-अलग हो सकती है।
विज्ञापन


पहले पेट्रोल की कीमतों की समीक्षा बुधवार शाम को होनी थी लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसका ऐलान मंगलवार को ही कर दिया गया। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 1.21 रुपये की कमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में पहले पेट्रोल 67.86 रुपये मिल रहा था जोकि अब 66.65 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। कोलकाता में पेट्रोल 1.25 रुपये की कमी के बाद 74.21 रुपये में मिलेगा। मुंबई में 1.27 रुपये की कटौती के चलते पेट्रोल 74.46 रुपये में मिलेगा।

आईओसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमतों में गिरावट के चलते यह कटौती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed