फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   one prime minister has only two mobile

एक प्रधानमंत्री जिसके पास हैं सिर्फ दो मोबाइल!

Sun, 16 Mar 2014 08:06 AM IST
Updated Sun, 16 Mar 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
one prime minister has only two mobile

साधारण जीवनशैली के लिए मशहूर नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला के पास संपत्ति के नाम पर केवल दो मोबाइल फोन है। उनके एक प्रमुख सहयोगी ने शनिवार को बताया कि कोइराला के पास अपनी कोई चल या अचल संपत्ति नहीं है।

विज्ञापन


पीएम की संपत्ति का फार्म भरने वाले अधिकारियों के सामने अब समस्या यह है कि उनके पास कोइराला की संपत्ति के तौर पर लिखने को कुछ भी नहीं है। पीएम के मुख्य सचिव बसंत गौतम ने बताया, ‘कोइराला के पास अपना एक भी घर नहीं और न ही कोई जमीन है।
विज्ञापन

नहीं है बैंक खाता

one prime minister has only two mobile

उन्होंने किसी कंपनी के शेयरों में निवेश नहीं किया है। कार, बाइक यहां तक कि उनका कोई बैंक खाता भी नहीं है।’ 75 वर्षीय प्रधानमंत्री के पास कोई जेवरात नहीं है। गौतम ने बताया कि पीएम के पास केवल दो मोबाइल फोन है।

लेकिन उन्होंने मोबाइल को अपनी संपत्ति के तौर पर नहीं दर्शाया है ऐसे में फार्म कैसे भरा जाए, इस पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों को बिना कोई संपत्ति दर्शाए प्रापर्टी डिटेज जमा करना होगा। इस फार्म में केवल उनकी निजी सूचना होगी।

पिछले महीने प्रधानमंत्री के बंगले में शिफ्ट होने से पहले कोइराला नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर किराए के मकान में रह रहे थे। वह अविवाहित हैं और पीएम का पद संभालने के बाद भी साधारण जीवन जी रहे हैं। उनकी यही जीवनशैली उन्हें देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों से अलग करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed