फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   one policeman who is very important for delhi cm kejriwal

एक पुलिसवाला, जिसके बिना केजरीवाल का गुजारा नहीं!

Wed, 22 Jan 2014 06:24 PM IST
Updated Wed, 22 Jan 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
one policeman who is very important for delhi cm kejriwal

दिल्ली पुलिस के कुछ आला अधिकारियों के निलंबन की मांग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे अरविंद केजरीवाल को भले कितना गुस्सा आ रहा हो, लेकिन खाकी नहीं, बल्कि सादी वर्दी में मौजूद एक शख्स उनकी सुरक्षा में तैनात रहा।

विज्ञापन


इस शख्स के दूसरे साथी जहां धरने और विरोध-प्रदर्शन की जगह को सुरक्षित रखने और इलाके की घेरेबंदी में लगे थे, वो खुद उन्हीं केजरीवाल की सिक्योरिटी का जिम्मा संभाल रहा था, जो खुद पुलिस के खिलाफ वहां बैठे थे।
विज्ञापन


वह कोई प्रदर्शनकारी नहीं, बल्कि सब-इंस्पेक्टर दिनेश कुमार थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर कुमार रामलीला मैदान में शपथ लेने के बाद से उनके साथ बने हुए हैं, वो भी छाया की तरह।

विज्ञापन
विज्ञापन

साए की तरह रहते हैं केजरीवाल के साथ

one policeman who is very important for delhi cm kejriwal

दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी यूनिट में कार्यरत दिनेश कुमार तब भी मुख्यमंत्री के साथ रहते हैं, जब वह सचिवालय के कैम्पस में रहते हैं। क्योंकि केजरीवाल ने दूसरा कोई सिक्योरिटी कवर स्वीकार नहीं किया है, इसलिए कुमार का काम काफी मुश्किल है।

जब रेल भवन के पास केजरीवाल का धरना जारी था, तो कुमार का काम और बढ़ गया। अब तक 40 वीआईपी को सुरक्षा मुहैया कराने वाले कुमार ने कहा कि केजरीवाल की सिक्योरिटी संभालना अब तक सबसे मुश्किल साबित हुई है।

उन्होंने कहा, "मैं यहां भीड़ को संभालने के लिए हूं। मुझे सुनिश्चित करना है कि कोई भी मुख्यमंत्री के करीब न आए। यह मेरा काम है और हालात कैसे भी क्यों न हों, मुझे यह करना ही है।" कुमार हर रोज रोहिणी से दिल्ली सचिवालय पहुंचते हैं।

'मेरा काम है केजरीवाल को सुरक्षित रखना'

one policeman who is very important for delhi cm kejriwal

आम जनता के मुद्दे उठाकर मैदान में उतरे केजरीवाल कई बार दिनेश कुमार को लोगों को उनके करीब आने से न रोकने के लिए भी कहते हैं। कुमार ही थे, जिन्होंने पिछले हफ्ते सचिवालय के बाहर जनता दरबार में भगदड़ की स्थिति बनने पर केजरीवाल को बचाकर निकाला था।

कुमार ने कहा, "हर कोई मुख्यमंत्री से मिलना चाहता है, लेकिन मैं वक्‍त रहते उन्हें वहां से निकाल लेता हूं।" उन्हें हमेशा चौंकन्ना रहना होता है, क्योंकि दूसरे वीआईपी से अलग केजरीवाल की चाल का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता और वह अपनी मूवमेंट के बारे में किसी को नहीं बताते।

उन्होंने कहा, "मैं सचिवालय में उनके सिक्योरिटी स्टाफ के जरिए उनकी मूवमेंट को ट्रैक करता हूं। मुझे उनसे पहले सचिवालय पहुंचना होता है और जब‌ तक वह दफ्तर में रहते हैं, मुझे वहीं रहना पड़ता है।" कई बार कुमार के पास भोजन करने का वक्त नहीं होता, ऐसे में योग काम आता है।

पुलिस पर हमलों का भी कोई असर नहीं

one policeman who is very important for delhi cm kejriwal

केजरीवाल कई बार अपने भाषणों में दिल्ली पुलिस पर हमला बोल चुके हैं, लेकिन कुमार अपने काम पर फोकस रखते हैं। उन्होंने कहा, "जब केजरीवाल पुलिस के बारे में बोलते हैं, तो उससे दिमाग को हटाना आसान नहीं होता।"

लेकिन कुमार का काम वो सुनना नहीं है, जो मुख्यमंत्री कहते हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि वह सुरक्षित रहें। उन्हें इसी चीज की ट्रेनिंग दी गई है। जब तक वह सिक्योरिटी विभाग में तैनात हैं, उनका काम मुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। भले इसके लिए उन्हें अपने ही लोगों से क्यों न लड़ना पड़े।

केजरीवाल के बेहद करीब रहने वाले दिनेश कुमार खाकी वर्दी में ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जिन्हें खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री भी अपने से शायद दूर न करना चाहें। आखिरकार कुमार पास हैं, तभी दिक्कतें केजरीवाल से दूर रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed