गोविंद पनसारे हत्याकांड में एक शख्स गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तर्कवादी और कम्यूनिस्ट नेता गोविंद पनसारे की हत्या के मामले में बुधवार को सांगली से समीर गायकवाड़ नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
कोल्हापुर और सांगली पुलिस को संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हासिल हुई है। पुलिस के अनुसार लगभग 30 वर्षीय गायकवाड़ की आपराधिक पृष्ठभूमि है।
23 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में
उसे गिरफ्तारी के तुरंत बाद कोल्हापुर की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 23 सितंबर तक पुलिस की कस्टडी में सौंप दिया है।
सामाजिक कार्यकर्ता पनसारे को इस साल 16 फरवरी को उनके कोल्हापुर स्थित आवास के बाहर गोली मार दी गई थी। उन्होंने 20 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।